मुम्बई। गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। आज सेंसेक्स करीब 141.48 अंक की तेजी के साथ 40554.05 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी करीब 38.10 अंक की तेजी के साथ 11948.30 अंक के स्तर पर खुला। आज जब शेयर बाजार खुला तो 397 शेयर तेजी के साथ तो 109 शेयर गिरावट के साथ खुले। इसके अलावा 22 शेयरों के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया गुरुवार को मजबूती के साथ खुला। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की मजबूती के साथ 70.64 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप गेनर
यूपीएल का शेयर करीब 12 रुपये की तेजी के साथ 572.70 रुपये के स्तर पर खुला।
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 3 रुपये की तेजी के साथ 165.10 रुपये के स्तर पर खुला।
सिपला का शेयर करीब 8 रुपये की तेजी के साथ 458.35 रुपये के स्तर पर खुला।
अडाणी पोर्ट्स का शेयर करीब 4 रुपये की तेजी के साथ 374.00 रुपये के स्तर पर खुला।
यस बैंक का शेयर करीब 25 पैसे की तेजी के साथ 43.05 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप लूजर
ओएनजीसी का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 126.25 रुपये के स्तर पर खुला। जी इंटरटेनमेंट का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 279.50 रुपये के स्तर पर खुला।
भारती इंफ्राटेल का शेयर 1 रुपये की गिरावट के साथ 253.20 रुपये के स्तर पर खुला।
भारती एयरटेल का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 440.80 रुपये के स्तर पर खुला।
इनफोसिस का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 718.10 रुपये के स्तर पर खुला।
गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे मजबूत खुला
डॉलर के मुकाबले रुपया गुरुवार को मजबूती के साथ खुला। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की मजबूती के साथ 70.64 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं, बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की मजबूती के साथ 70.84 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें : फ्रेंचाइजी लेने का मौका, जानिए निवेश और आमदनी का गणित
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर