मुम्बई। आज शुक्रवार यानी 21 अगस्त 2020 को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। आज सेंसेक्स करीब 251.54 अंक की तेजी के साथ 38471.93 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 85.10 अंक की तेजी के साथ 11397.30 अंक के स्तर पर खुला। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 1347 कंपिनयों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 1117 शेयर तेजी के साथ और 182 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 48 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले।
अच्छे ग्लोबल संकेतों से बाजार में तेजी
अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स में करीब 310 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है। दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.06 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.13 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज कमजोरी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.92 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
निफ्टी के टॉप गेनर
पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन का शेयर करीब 5 रुपये की तेजी के साथ 185.90 रुपये के स्तर पर खुला।
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 2 रुपये की तेजी के साथ 124.10 रुपये के स्तर पर खुला।
हिन्डाल्को का शेयर करीब 4 रुपये की तेजी के साथ 202.85 रुपये के स्तर पर खुला।
एनटीपीसी का शेयर करीब 2 रुपये तेजी के साथ 103.00 रुपये के स्तर पर खुला।
एसबीआई का शेयर करीब 4 रुपये की तेजी के साथ 198.35 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप लूजर
भारती एयरटेल का शेयर करीब 15 पैसे की गिरावट के साथ 525.40 रुपये के स्तर पर खुला।
यह भी पढ़ें : नया धमाका : खुलेंगे Jio पेट्रोल पंप, जानें लेने का तरीका
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर