नई दिल्ली। शेयर बाजार ने आज तेजी का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सेंसेक्स ने 51000 अंक का स्तर तोड़ दिया। आज सेंसेक्स तेजी का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 51031 अंक के स्तर तक चला गया। वहीं निफ्टी ने आज 15014 अंक के स्तर का एक नया रिकॉड बनाया। इससे पहले आज शुक्रवार यानी 5 फरवरी 2021 को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। आज बीएसई का सेंसेक्स करीब 282.39 अंक की तेजी के साथ 50896.68 अंक के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 74.60 अंक की तेजी के साथ 14970.30 अंक के स्तर पर खुला। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 1,257 कंपिनयों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 976 शेयर तेजी के साथ और 234 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 47 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले।
आरबीआई की घोषणा के बाद शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी
आरबीआई की तरफ से मॉनेटरी पॉलिसी की घोषणा के बाद एक बार फिर से शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स ने ऊंचाई का नया रिकॉर्ड बनाया। सेंसेक्स जहां पहली बार 51000 के पार निकल गया, वहीं निफ्टी ने भी 15000 का बैरियर तोड़ दिया। आरबीआई ने रेपो और रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है।
निफ्टी के टॉप गेनर
एसबीआई का शेयर करीब 36 रुपये की तेजी के साथ 390.60 रुपये के स्तर पर खुला।
हीरो मोटोकार्प का शेयर करीब 110 रुपये की तेजी के साथ 3,550.50 रुपये के स्तर पर खुला।
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 23 रुपये की तेजी के साथ 1,055.40 रुपये के स्तर पर खुला।
ओएनजीसी का शेयर करीब 2 रुपये की तेजी के साथ 99.45 रुपये के स्तर पर खुला।
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर करीब 11 रुपये की तेजी के साथ 877.60 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप लूजर
एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 6 रुपये की गिरावट के साथ 1,573.15 रुपये के स्तर पर खुला।
पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 202.65 रुपये के स्तर पर खुला।
आईसीआईसीआई बैंक का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 625.15 रुपये के स्तर पर खुला।
अल्ट्रा टेक सीमेंट का शेयर करीब 52 रुपये की गिरावट के साथ 6,130.60 रुपये के स्तर पर खुला।
देवी लैब का शेयर करीब 9 रुपये की गिरावट के साथ 3,670.20 रुपये के स्तर पर खुला।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी