मुम्बई। आज बुधवार यानी 7 अक्टूबर 2020 को शेयर बाजार भारी तेजी के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 304.38 अंक की तेजी के साथ 39878.95 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 76.50 अंक की तेजी के साथ 11738.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2873 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1081 शेयर तेजी के साथ और 1593 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 199 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 12 पैसे की मजबूती के साथ 73.34 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप गेनर
टाइटन कंपनी का शेयर आज 54 रुपये की तेजी के साथ 1,254.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज ऑटो का शेयर करीब 105 रुपये की तेजी के साथ 3,077.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हीरो मोटोकार्प का शेयर करीब 97 रुपये की तेजी के साथ 3,233.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
मारुति सुजुकी का शेयर करीब 155 रुपये की तेजी के साथ 7,046.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
रिलायंस का शेयर करीब 47 रुपये की तेजी के साथ 2,257.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
बजाज फिनांस का शेयर करीब 143 रुपये की गिरावट के साथ 3,331.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बीपीसीएल का शेयर करीब 10 रुपये की गिरावट के साथ 342.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 141.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हिन्डाल्को का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 172.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 159.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : PPF : जानिए 1000 रु महीने का निवेश कितने लाख बन जाएगा
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी