HDFC bank financial results: एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के मर्जर के बाद आज पहली बार एचडीएफसी बैंक ने तिमाही परिणाम जारी किए। इन वित्तीय परिणामों के अनुसार एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभ 15,976 करोड़ रुपये रहा है।

Advertisement

यहां पर एक बात ध्यान देने की है कि एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के मर्जर के बाद यह पहला वित्तीय परिणाम जारी किया जा रहा है। इसलिए इस वित्तीय परिणाम की तुलना किसी भी पिछले वित्तीय परिणाम से करना ठीक नहीं है।

Advertisement

एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभ पिछले साल की तुलना में 50 फीसदी ज्यादा है। वहीं पिछली तिमाही की तुलना में यह 33.7 प्रतिशत बढ़ा है। समीक्षाधीन तिमाही में एचडीएफसी बैंक का एनपीए कम होकर 1.34 प्रतिशत पर आ गया है। इसी तरह जुलाई-सितंबर में बैंक का शुद्ध एनपीए 0.35 फीसदी रहा है।

पिछली तिमाही के दौरान एचडीएफसी बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआई), अर्जित ब्याज और खर्च किए गए ब्याज के बीच का अंतर, साल दर साल 30% से अधिक बढ़कर 27,385 करोड़ रुपये हो गया। वहीं इसी दौरान प्रावधान एक साल पहले के 3,240 करोड़ रुपये से घटकर 2,904 करोड़ रुपये हो गया।

Advertisement

30 सितंबर, 2023 तक, एचडीएफसी बैंक का वितरण नेटवर्क 3,836 शहरों/कस्बों में 7,945 शाखाओं और 20,596 एटीएम का था। वहीं 30 सितंबर, 2022 तक 3,226 शहरों/कस्बों में 6,499 शाखाओं और 18,868 एटीएम पर था। बैंक की 52% शाखाएं अर्ध शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में हैं। वहीं 30 सितंबर, 2023 तक कर्मचारियों की संख्या 1,97,899 थी, पिछले साल 30 सितंबर, 2022 को 1,61,027 थी।

Advertisement

एचडीएफसी बैंक का शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुआ है। एचडीएफसी बैंक का शेयर आज 6.15 रुपये यानी 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,529.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं आज इस शेयर ने 1,520.50 रुपये का न्यूनतम स्तर तो 1,534.45 रुपये का उच्चतम स्तर बनाया था। जहां एक एक साल उच्चतम और न्यूनतम स्तर की बात है तो यह 1,384.00 रुपये और 1,757.50 रुपये का रहा है।

Advertisement

जहां तक रिटर्न की बात है तो एचडीएफसी बैंक का एक माह का रिटर्न 6.58 फीसदी का निगेटिव का रहा है। वहीं 3 माह के दौरान 6.42 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है। इसके अलावा 1 साल के दौरान 10.20 फीसदी का रिटर्न तो 3 साल के दौरान 28.14 फीसदी का रिटर्न दिया है।