Sone ka Bhav : अक्टूबर महीने की शुरुआत से ही इंदौर में सोने के भाव जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है, आज एक बार फिर सोने के दाम ने रफ्तार पकड़ ली है। आज इंदौर में 10 ग्राम 22 कैरट सोने के भाव 71150 रुपए है वहीं एक दिन पहले इसके दाम 71050 रुपए था। आज 100 रुपए का उछाल दर्ज किया जा रहा है।
आज इंदौर में 24 कैरट सोने के दाम में भी उछाल देखने को मिल रहा है, आज इस शहर में 10 ग्राम 24 कैरट सोने का भाव 77610 रुपए है वहीं एक दिन पहले 77600 रुपए था। वहीं 18 कैरट की बात करें तो आज 10 ग्राम 18 कैरट सोने के दाम 58210 रुपए हैं वहीं एक दिन पहले 58130 रुपए था।
सोने के दाम में इतना ज्यादा उतार चढ़ाव होने के कारण गोल्ड में इन्वेस्ट करने वालों के सामने चिंता का विषय बना हुआ है, क्योंकि सोने की खरीदारी करने वाले हमेशा सोने के भाव कम होने का इंतजार करते हैं लेकिन इस महीने की शुरुआत से ही सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है।
इजराइल और ईरान युद्ध का असर वैश्विक स्तर पर पड़ता दिख रहा है। सोने के भाव में उतार चढ़ाव के पीछे कुछ अंतरराष्ट्रीय कारक भी शामिल हैं। त्योहारी सीजन आने से पहले ही सोने के भाव ने रफ्तार पकड़ ली है, गोल्ड खरीदारों को सोने के जेवर खरीदते समय थोड़ा सोचना पड़ सकता है क्योंकि गोल्ड रेट में निरंतर बदलाव बना हुआ है।
भारत के कई बड़े शहरों में सोने के दाम
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का दाम 77710 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 71250 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 77560 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 71100 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 77560 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 71100 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 77710 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 71250 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 77710 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 77600 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 77560 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 77450 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
More Articles
- Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट
- 25 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- Gold Rate Today: 26 जुलाई को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22K और 24K के ताजा रेट
- आज का सोने का भाव: 24 जुलाई को क्या स्थिर हैं दाम? जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा अपडेट
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?