Aaj Sone Ka Dam : आज अगर आप दुबई में सोने के गहनों की खरीदारी के लिए जाने वाले हैं तो आपको आज सोने के दाम में गिरावट देखने को मिलेगी। दुबई में 18 से 24 कैरट सोने के भाव में गिरावट दर्ज की है। आज दुबई में 22 कैरट सोने के दाम भारतीय रुपए में 50,903.58 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 61,503.77 रुपए प्रति 10 ग्राम था। आज एक बार फिर सोने के दाम लुढ़कते दिख रहे हैं।

Advertisement

आज 24 कैरट सोने के भाव लुढ़कते दिख रहे हैं। दुबई में 22 कैरट सोने के रेट 66,265.35 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 66,435.41 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

Advertisement

18 कैरट सोने के दाम में भी कमीं देखने को मिल रही है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 50,903.58 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 51,016.95 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

पिछले एक महीने से दुबई में भी सोने के भाव में उतार चढ़ाव बना हुआ है, उसी कड़ी में आज एक बार फिर दुबई में 18 से 24 कैरट गोल्ड प्राइस लुढ़कते दिख रहे हैं। इस समय नजर डालें तो इजराइल और ईरान युद्ध की वजह से भी सोने के भाव में इतना ज्यादा फेरबदल देखने को मिल रहा है। दुबई में सोने की डिमांड हमेशा से ही बहुत ज्यादा रहती है। दुबई में घूमने आने वाले लोग भी सोने के गहनो की खरीदारी करके ही जाना पसंद करते हैं।

Advertisement

जब भी जेवरों की खरीदारी करें तो सबसे पहले सोने के दाम और जेवरों की शुद्धता की जांच जरूर करें ऐसा करना जरूरी है, सोने के गहनों पर हमेशा हॉलमार्क के निशान को जरूर देखकर खरीदारी करें। दुबई में भी सोने के भाव में अंतरराष्ट्रीय प्राइस का असर देखने को मिलता है, और माना जाता है दुबई में सोने का कारोबार काफी बड़े स्तर पर किया जाता है।

Advertisement

MCX पर गोल्ड का कारोबार

इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर आज सोने के दाम 73999 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 2:30 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 377 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

MCX पर चांदी का कारोबार

आज एमसीएक्स पर चांदी 94364 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 2:30 तक एमसीएक्स चांदी 903 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव

इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम की तो 2:32 मिनट तक 2,419.1 डॉलर रही है। इसमें 7.29 डॉलर की गिरावट देखने को मिली है। यह 0.30 परसेंट के करीब की गिरावट थी। गोल्ड इस समय तक गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी का भाव

Advertisement

इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर प्राइस 2:32 मिनट तक 31.69 डॉलर रही है। इसमें 0.09 डॉलर गिरावट दर्ज की गई है। यह 0.27 परसेंट के आस पास की गिरावट थी।