Dubai Aaj Sone Ka Bhav: दुबई में जून के शुरुआती दिनों में यानी आज सोमवार को सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। आज गोल्ड प्राइस लुढ़कने से खरीदारों के लिए खुशखबरी हो सकती है। वही अगर हम बात करें 24 कैरट सोने के भाव के बारे में तो आज भारतीय रुपए में 113 रुपए गिरकर 64,614 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक पहले यानी 2 जून को गोल्ड 63,727 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

आज 22 कैरट सोने के भाव लुढ़कते दिख रहे हैं। दुबई में 22 कैरट सोने के रेट 48,855 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 59,034 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

Advertisement

18 कैरट सोने के दाम में भी कमीं देखने को मिल रही है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 48,855 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 48,969 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

अगर हम इस समय नजर डालें दुबई के पड़ोसी मुल्कों में तो वहां पर भी सोने की कीमत बदलती दिख रही हैं, इस वक्त ओमान में भी सोने के दाम लुढ़कते दिख रहे हैं, आज 3 जून को ओमान में भारतीय रुपए में 24 कैरट सोने के दाम 63,772 रुपए हैं, और आज सोमवार को कतर में भारतीय रुपए में 24 कैरट सोने के दाम 64,271 रुपए हैं।

Advertisement

MCX पर गोल्ड का कारोबार

इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर आज सोने के दाम 71561 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 1:17 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 325 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

MCX पर चांदी का कारोबार

आज एमसीएक्स पर चांदी 90770 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 1:17 मिनट तक एमसीएक्स चांदी 800 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।

Advertisement

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार

इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम की तो 1:20 मिनट तक 2,324.41 डॉलर रही है। इसमें 1.64 डॉलर की गिरावट देखने को मिली है। यह 0.07 परसेंट के करीब की गिरावट थी। गोल्ड इस वक्त तक गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार

इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत 1:20 मिनट तक 30.13 डॉलर रही है। इसमें 0.27 डॉलर लुढ़कते दिख रहे हैं। यह 0.90 परसेंट के आस पास की गिरावट थी।

Advertisement

सराफा बाजार में सोने का कारोबार

आज 3 जून को भारतीय सराफा बाजार में गोल्ड गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज जयपुर सराफा बाजार में 24 कैरट सोने के दाम 72260 रुपए हैं, वहीं एक दिन पहले 72700 रुपए था।

सराफा बाजार में चांदी का कारोबार

आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी भी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज जयपुर सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 9280 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 9350 रुपए था। आज 100 ग्राम चांदी के दाम में मामूली सी गिरावट देखने को मिल रही है।

Advertisement