आज शाम को देश के प्रमुख शहरों में Gold and Silver का रेट इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी रेट के अनुसार सोना और चांदी के रेट में तेज दर्ज की गई है। वहीं एमसीएक्स में भी सोना और चांदी का कारोबार शाम को तेजी के साथ शुरू हुआ है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार सोने के रेट के अनुसार आज शाम को 24 कैरेट सोने की कीमत 50751 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुई। वहीं सोना पिछले कारोबारी दिवस पर 50444 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 307 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ बंद हुआ है। इसके अलावा आज चांदी का रेट 57851 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुआ। वहीं यह रेट पिछले कारोबारी दिवस को 56596 रुपये प्रति किलो था। इस प्रकार चांदी के रेट में कल की तुलना में आज 1255 रुपये प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई।
जानें ऑलटाइम हाई से कितना नीचे है गोल्ड का रेट
सोना अभी भी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5,449 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।
एमसीएक्स में जानिए शाम को किस रेट पर हो रहा है कारोबार
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर आज शाम सोने की दिसंबर 2022 की फ्यूचर ट्रेड 147.00 रुपये की तेजी के साथ 50,780.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है। वहीं चांदी की दिसंबर 2022 की फ्यूचर ट्रेड 290.00 रुपये की तेजी के साथ 58,345.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में जानिए शाम को किस रेट पर हो रहा है कारोबार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। आज अमेरिका में सोने का कारोबार 17.78 डॉलर की तेजी के साथ 1,670.78 डॉलर प्रति औंस के रेट पर हो रहा है। वहीं चांदी का करोबार 0.28 डॉलर की तेजी के साथ 19.61 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर हो रहा है।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका