नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली। बुधवार को सोने की कीमत एक बार फिर से 49000 रुपए के आंकड़े को पार कर गई, वहीं चांदी की कीमत 66000 रुपए के आंकड़े को पार कर गई। आज 19 जनवरी को सोना 49141 पर बंद हुआ था। आज 20 जनवरी को देशभर के सर्राफा बाजारों में बुधवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 131 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़कर 49272 रुपये पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 10 रु की गिरावट के साथ 49262 रुपये पर बंद हुआ।
बात करें चांदी कि तो 19 जनवरी को चांदी 65801 पर बंद हुई थी। वहीं आज 20 जनवरी को जबकि चांदी 321 रुपये मंहगी होकर 66122 रुपये प्रति किलो पर खुली। जबकि शाम को 134 रु की गिरावट के साथ 65988 रु पर बंद हुई। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49272 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 49075 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45133 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36954 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 66122 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
घरेलू वायदा बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में बढ़त देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने की कीमत मंगलवार दोपहर 0.49 फीसद या 242 रुपये की तेजी के साथ 49,225 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा पांच अप्रैल, 2021 के सोने की वायदा कीमत इस समय 0.51 फीसद या 248 रुपये की तेजी के साथ 49,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। उधर वैश्विक बाजार में बुधवार दोपहर सोने की वैश्विक वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली। सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमत में भी बुधवार दोपहर तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स पर बुधवार दोपहर पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 0.69 फीसद या 458 रुपये की तेजी के साथ 66,494 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, वैश्विक बाजार में बुधवार दोपहर चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में भी तेजी देखी गई।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका