नई दिल्ली: सोने की कीमत में तेजी का दौर लगातार जारी है। कोरोना महामारी के चलते दुनियाभर में इन दिनों आर्थिक मंदी छाई हुई है। ऐसे में सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। इन धातुओं की घरेलू और वैश्विक दोनों ही कीमतों में मंगलवार को तेजी देखी गई है। भारी उछाल के चलते सोने के घरेलू और वैश्विक भाव रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर आ गए हैं। मंगलवार को सोने की कीमतें आसमान पर पहुंच गईं।
आज 24 कैरेट गोल्ड के रेट ने एक और इतिहास रच दिया। सोना का भाव अब 53000 के करीब पहुंच गया है। वहीं चांदी भी आज 65000 रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई है। आज देशभर के सर्राफा बजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव सोमवार को मुकाबले 156 रुपये प्रति 10 ग्राम ऊंचा खुला। वहीं, चांदी की उड़ान जारी है। आज भी चांदी हाजिर 797 रुपये तेजी के साथ 65302 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से खुली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 28 जुलाई को सोने की कीमत में तेजी रही। तो चलिए आपको देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव के बारे में बता दें।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
= 24 कैरेट सोने का रेट (रुपये/10 ग्राम) 52,525 जो कि बदलाव के बाद 156 (रुपये/10 ग्राम) रहा।
= 23 कैरेट सोने का रेट (रुपये/10 ग्राम) 52,315 जो कि बदलाव के बाद 156 (रुपये/10 ग्राम) रहा।
= 22 कैरेट सोने का रेट (रुपये/10 ग्राम) 48,113 जो कि बदलाव के बाद 143 (रुपये/10 ग्राम) रहा।
= 18 कैरेट सोने का रेट (रुपये/10 ग्राम) 39,394 जो कि बदलाव के बाद 117 (रुपये/10 ग्राम) रहा।
= 14 कैरेट सोने का रेट (रुपये/10 ग्राम) 30,636 जो कि बदलाव के बाद 91 (रुपये/10 ग्राम) रहा।
केडिया एडवाइजरी के मैनेजिंग डायरेक्टर और रिसर्च हेड अजय केडिया ने बताया कि जब साल 2008-09 में जब वैश्विक मंदी आई थी, तो सोने-चांदी के भाव में साल 2013 तक तेजी देखने को मिली थी। उनका मानना है कि वैश्विक मंदी के मौजूदा दौर को देखते हुए अगले दो साल तक सोने-चादी के भाव में सकारात्मक रुख देखने को मिल सकता है। केडिया के अनुसार, दिवाली तक सोना 55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 75,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच सकती है। हालांकि, कुछ समय के लिए कीमतों में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।
अप्रैल से जून के बीच जब देश में लॉकडाउन और अन्य वजहों से अर्थव्यवस्था संकट की दौर से गुजर रही है तब सोने ने 12 फीसदी का रिटर्न दिया। इस साल की शुरुआत से अब तक यानी करीब छह महीने में साने में 26 फीसदी की बढ़त हो चुकी है। 1 जनवरी को सोना 39,000 प्रति 10 ग्राम के आसपास था।
- 2011 के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव नई ऊंचाई पर
- 1944 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचा सोने का भाव वैश्विक बाजार में
- 3,000 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है सोने का भाव 18 महीने में
- 64,849 रुपये प्रति किलो तक उछला चांदी का भाव एमसीएक्स पर
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका