Aaj Ka Sone Ka Rate: गोल्ड के खरीदारों के लिए खुशखबरी है आज 14 जून को लगातार दूसरे दिन सोने के रेट लुढ़कते दिख रहे हैं, बकरीद से पहले सोने के खरीदारों के ये अच्छी खबर हो सकती है। आज 24 कैरट सोने का रेट भारतीय करेंसी 63515 रुपए है आज गोल्ड के खरीदारों को सोना लेने में फायदा हो सकता है। आज दुबई में 18 से 24 कैरट सोने के रेट में गिरावट दर्ज की जा रही है।

Advertisement

आज 22 कैरट सोने के दाम भी फिसल गए हैं। दुबई में 22 कैरट सोने के रेट 58795 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 58852 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

Advertisement

18 कैरट सोने के दाम में भी गिरावट देखने को मिल रही है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव में 48787 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 48844 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

पिछले दो दिनों से दुबई में सोने के रेट में गिरावट देखने को मिल रही है आज एक बार फिर फिसला दुबई में सोने का भाव ठीक बकरीद से पहले दुबई में सोने के रेट लुढ़कने से सोने के खरीदारों के लिए डबल खुशखबरी हो सकती है। इस समय नजर डालें तो इजराइल और हमाश युद्ध की वजह से भी सोने के भाव में इतना ज्यादा फेरबदल देखने को मिल रहा है। दुबई में सोने की डिमांड हमेशा से ही बहुत ज्यादा रहती है।

Advertisement

MCX पर गोल्ड का कारोबार

इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर आज सोने के दाम 71522 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 2:43 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 384 रुपए की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।

MCX पर चांदी का कारोबार

आज एमसीएक्स पर चांदी 82289 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। दोपहर 2:45 मिनट तक एमसीएक्स चांदी 306 रुपए उछाल के साथ कारोबार कर रही है।

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड का कारोबार

इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम की तो 2:45 मिनट तक 2,317.56 डॉलर रही है। इसमें 15.51 डॉलर का उछाल देखने को मिला है। यह 0.67 परसेंट के करीब की उछाल है। गोल्ड इस समय तक उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर का कारोबार

इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत 2:45 मिनट तक 29.05 डॉलर रही है। इसमें 0.14 डॉलर का उछाल दर्ज किया गया है। यह 0.46 परसेंट के आस पास उछाल के साथ कारोबार कर रही है।

Advertisement

सराफा बाजार में सोने का कारोबार

आज 14 जून को भारतीय सराफा बाजार में सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। आज जयपुर सराफा बाजार में 24 कैरट सोने के दाम 72040 रुपए है, लगातार दो दिनों से गिरावट देखने को मिल रही है।

सराफा बाजार में चांदी का कारोबार

आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी भी टूट के साथ कारोबार कर रही है। आज जयपुर सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 9050 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 9070 रुपए था। पिछले दो दिनों से गिरावट दर्ज की जा रही है।