Dubai Gold Rate: दुबई में सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार 11 नवंबर को सोने के भाव में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। अक्टूबर महीने में भी इसी तरह सोने के दाम में उछाल दर्ज किया गया था। दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 76141 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 73783 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

आज 22 कैरट सोने के भाव में भी उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 70505 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 68320 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

Advertisement

18 कैरट सोने के दाम में भी तेजी बनी हुई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 58543 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 55898 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

सराफा बाजार में सोने का कारोबार

आज भारतीय सराफा बाजार में सोना भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज पटना सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 72250 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 72800 रुपए था।

Advertisement

सराफा बाजार में चांदी का कारोबार

आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी भी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज पटना सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 9300 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 9400 रुपए था।

दुबई के पड़ोसी देश बहरीन और कतर को देखें तो आज यहां पर भी सोने के रेट में स्थिरता और उछाल बनी हुई है, आज बहरीन में भारतीय रुपए में 22 कैरट 10 ग्राम सोने का दाम 68937 रुपए है। अगर हम कतर की बात करें तो यहां सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। कतर में 22 कैरट 10 ग्राम सोने का भाव 71301 रुपए है, यहां गोल्ड 2315 रुपए के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। गोल्ड में इस समय इतना ज्यादा उतार चढ़ाव होने के कारण इसमें निवेश करने वालों के सामने चिंता का विषय बना हुआ है।

Advertisement

MCX पर गोल्ड का कारोबार

इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर तो यहां पर आज सोने के दाम 76842 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 12:35 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 430 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

MCX पर चांदी का कारोबार

आज MCX पर चांदी 91230 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 12:36 मिनट तक एमसीएक्स चांदी 39 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।

Advertisement

ग्लोबल मार्केट में सोने का कारोबार

अभी नजर डालें तो ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम पर तो दोपहर 12:36 मिनट तक 2,671.82 डॉलर प्रति ऑन्स रही है। इसमें 11.83
डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.44 परसेंट के करीब की गिरावट है।

ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार

इस समय ग्लोबल मार्केट में चांदी का भाव दोपहर 12:36 मिनट तक 31.33 डॉलर रही है। इसमें 0.02 डॉलर प्रति ऑन्स की तेजी देखने को मिली है। यह 0.07 परसेंट के आस पास की तेजी है।