Dubai Aaj Ka Sone Ka Bhav: आज एक बार फिर दुबई में सोने के भाव में उछाल दर्ज किया जा रहा है। दुबई में भी इन दिनों सोने के दाम में उतार चढ़ाव लगा हुआ है। आज यहां 24 कैरट सोने के भाव के बारे में देखें तो आज भारतीय रुपए में 73942 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 72798 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव तेज दिख रहे हैं। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 68509 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 67365 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में भी उछाल बना हुआ है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 58843 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 55928 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
इस समय वैश्विक स्तर पर भी सोने के भाव में उतार चढ़ाव बना हुआ है। गोल्ड ने कल 4 अक्टूबर को अपना ऑलटाइम हाई टच किया, सोने में निवेश करने वालों को कई बार सोचना पड़ रहा है क्योंकि इस समय सोने के भाव में निरंतर उछाल बना हुआ है।
दुबई के पड़ोसी देश ओमान और कतर को देखें तो आज यहां पर भी सोने के रेट में उछाल और स्थिरता देखने को मिल रही है, आज ओमान में भारतीय रुपए में 24 कैरट सोने का दाम 73644 रुपए है, और अगर कुवैत की बात की जाए तो आज यहां 22 कैरट सोने का भाव 66567 रुपए है। आज ओमान में सोने के रेट में स्थिरता देखने को मिली है, वहीं कुवैत की बात करें तो यहां भारी उछाल के साथ कारोबार हो रहा है। आज कुवैत में 22 कैरट 10 ग्राम सोने के भाव में 247 रुपए की तेजी आई है। गोल्ड में इस समय इतना ज्यादा उतार चढ़ाव होने के कारण इसमें निवेश करने वालों के सामने चिंता का विषय बना हुआ है।
जब भी सोने की खरीदारी करें तो सबसे पहले सोने के भाव और गोल्ड की शुद्धता के साथ हॉलमार्क के निशान की जांच जरूर करें क्योंकि ये महंगी और कीमती धातु है।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज 5 अक्टूबर को भारतीय सराफा बाजार में सोना स्थिरता के साथ कारोबार कर रहा है। आज लखनऊ सराफा बाजार में 24 कैरट सोने के दाम 77820 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 77820 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी भारी उछाल के साथ कारोबार कर रही है। आज लखनऊ सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 9700 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 9500 रुपए था। आज यहां एक किलो चांदी के भाव में 2000 रुपए का उछाल आया है।
More Articles
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?
- Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें