Dubai Aaj Ka Sone Ka Bhav: दुबई में आज 8 अक्टूबर को सोने के भाव में गिरावट बनी हुई है। सोने के दाम में लगातार दो दिनों से गिरावट दर्ज की जा रही है। आज यहां 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 73071 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 73414 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 67701 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 67986 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में भी गिरावट बनी हुई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 56160 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 56389 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
गोल्ड खरीदारों के लिए ये खबर अच्छी हो सकती है, लगातार दो दिनों से सोने के भाव में गिरावट दर्ज की जा रही है। गोल्ड ने 4 अक्टूबर को अपना ऑलटाइम हाई टच किया था। जब भी सोने की खरीदारी करें तो सबसे पहले सोने के भाव और गोल्ड की शुद्धता के साथ हॉलमार्क के निशान की जांच जरूर करें क्योंकि ये महंगी और कीमती धातु है। सोने में निवेश करने वालों कई बार सोचना पड़ रहा है क्योंकि इस समय सोने के भाव में निरंतर उछाल बना हुआ है।
MCX पर गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर तो यहां पर आज सोने के दाम 75739 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 1:15 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 306 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का कारोबार
आज MCX पर चांदी 90648 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 1:19 मिनट तक एमसीएक्स चांदी 1709 रुपए की भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में सोने का कारोबार
अभी नजर डालें तो ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम पर तो 1:20 मिनट तक 2,634.75 डॉलर प्रति ऑन्स रही है। इसमें 8.55 डॉलर की गिरावट देखने को मिली है। यह 0.32 परसेंट के करीब की गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय ग्लोबल मार्केट में चांदी का भाव दोपहर 1:20 मिनट तक 31.12 डॉलर रही है। इसमें 0.53 डॉलर प्रति ऑन्स की गिरावट देखने को मिली है। यह 1.68 परसेंट के आस पास का गिरावट है।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज 8 अक्टूबर को भारतीय सराफा बाजार में सोना स्थिरता के साथ कारोबार कर रहा है। आज जयपुर सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 71150 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 71150 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज जयपुर सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 9600 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 9700 रुपए था। आज यहां एक किलो चांदी के भाव में 1000 रुपए की गिरावट आई है।
More Articles
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?
- Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें