नई द‍िल्‍ली: आज पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी कोई बढ़ोतरी नहीं की है। आज यानी 19 द‍िसंबर शनिवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई, इससे उपभोक्ताओं को राहत मिली है। दिल्ली में पेट्रोल के दाम 83.71 और डीजल का रेट 73.87 रुपये रहा।

Advertisement

जानि‍ए आज महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
दिल्ली पेट्रोल 83.71 रुपये और डीजल 73.87 रुपये लीटर है।
मुंबई पेट्रोल के दाम 90.34 रुपये और डीज़ल 80.51 रुपये लीटर है।
कोलकाता पेट्रोल 85.19 रुपये और डीज़ल 77.44 रुपये लीटर।
चेन्नई पेट्रोल 86.51 रुपये और डीज़ल के दाम 79.21 रुपये लीटर है।

Advertisement

अपने शहर के पेट्रोल की कीमत जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें
अपने शहर के डीजल की कीमत जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें

कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

Advertisement

पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।

डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

Advertisement

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं।