नई दिल्ली: सोने-चांदी खरीदने का बढ़िया मौका है। एक बार फिर सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। आज सर्राफा बाजारों में एक बार फिर सोने-चांदी के भाव गिरे हैं।
गुरुवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 130 रुपये प्रति दस ग्राम गिरकर 48805 रुपये पर आ गया है। वहीं शाम को तेजी के साथ सोना 48972 रु पर बंद हुआ। वहीं चांदी का हाजिर भाव भी 301 रुपये नरम होकर 59890 रुपये प्रति किलो पर था बाद में 69 रुपये चढ़कर 60260 पर पहुंच गया। बात करें जबकि 22 कैरेट सोने के दाम कि तो 129 रुपये की गिरावट दर्ज की जा रही है। आज 22 कैरेट सोना 44705 रुपये पर खुला। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर में सोने के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48805 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 48610 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44705 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 36604 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 59890 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
महामारी का कारगर टीका बनाने के करीब दुनिया की कई दवा कंपनियां पहुंच चुकी हैं। इसकी वजह से आने वाले समय में महामारी का डर कम होगा और सोना बहुत ज्यादा सुरक्षित निवेश नहीं रह जाएगा। यही वजह है सोने के रेट में गिरावट आ रही है। इसके अलावा अमेरिका में जो बाइडन ने सत्ता संभालने की तैयारी तेज कर दी है। बाइडन के सत्ता में आने से व्यापार युद्ध थमने की उम्मीद की जा रही है। इससे दुनियाभर में कारोबारी गतिविधियों के रफ्तार पकड़ने का अनुमान है। बता दें कि भारत और अमेरिका समेत दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं में तेज सुधार देखा जा रहा है। ऐसे में निवेशक सोने की बजाय स्टॉक मार्केट में अधिक तरजीह दे रहे है, इससे भी सोने की कीमतों में गिरावट आई है।
सोने-चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में गुरुवार सुबह बढ़त देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा के सोने का भाव गुरुवार सुबह 0.27 फीसद या 129 रुपये की तेजी के साथ 48,642 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा पांच फरवरी, 2021 वायदा का सोने का भाव इस समय 0.20 फीसद या 99 रुपये की बढ़त के साथ 48,595 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता देखा गया। वहीं, वैश्विक स्तर पर भी गुरुवार सुबह सोने की कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। अब चांदी की घरेलू वायदा कीमत जानते हैं। एमसीएक्स पर गुरुवार सुबह दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत 0.41 फीसद या 247 रुपये की बढ़त के साथ 60,090 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। वहीं, वैश्विक बाजार में चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में भी इस समय बढ़ोत्तरी देखने को मिली।
More Articles
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- आज का सोने का भाव: 24 जुलाई को क्या स्थिर हैं दाम? जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा अपडेट
- Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!
- Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?