Tata Group Stock in Focus: शेयर बाजार में बुधवार को जोरदार एक्शन है. अमेरिकी इलेक्शन के एग्जिट पोल का असर घरेलू मार्केट पर भी हावी है. दुनियाभर के बाजारों के साथ भारतीय बाजार भी पॉजिटिव ट्रेड कर रहे. सेंसेक्स, निफ्टी समेत अन्य ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे. बाजार की हरियाली में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं, जिसमें से एक टाइटन कंपनी का शेयर भी शामिल है. टाटा ग्रुप का ये स्टॉक बाजार की तेजी में भी फिसल गया है. कमजोर नतीजों का असर बाजार पर दिख रहा है.

Advertisement

टाइटन के शेयर पर ब्रोकरेज

टाइटन का शेयर करीब सवा फीसदी टूट गया है. नतीजों के बाद स्टॉक पर असर दिखा रहा. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने कहा कि सितंबर तिमाही में टाइटन का प्रदर्शन कमजोर रहा. मार्जिन खराब रहा. इसलिए EPS को 3 से 7 फीसदी घटा दिया. साथ ही शेयर पर होल्ड की रेटिंग बरकरार रखा है. शेयर पर टारगेट को 3600 रुपए से घटाकर 3500 रुपए कर दिया है.

Advertisement

टाटा ग्रुप के शेयर पर गोल्डमैन सैक्स ने भी नतीजों के बाद रिपोर्ट जारी किया है. इसमें शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. साथ ही 12 महीने के लिए 3650 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि मार्जिन घटने की वजह से कामकाजी मुनाफा अनुमान से कमजोर रहा. लेकिन ज्वैलरी सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ दर्ज की गई. आगे तीसरी तिमाही भी फेस्टिव सीजन के चलते बढ़िया रह सकता है.

Advertisement

टाइटन का मुनाफा Q2 में घटा

टाटा ग्रुप की ज्वैलरी कंपनी टाइटन ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए. टाइटन का नेट प्रॉफिट सितंबर तिमाही में 25 फीसदी घटकर 705 करोड़ रुपए पर आ गया, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में नेट प्रॉफिट का आंकड़ा 940 करोड़ रुपए था. जुलाई से सितंबर के दौरान आय में 24 फीसदी की पॉजिटिव ग्रोथ देखने को मिली. यह सालाना आधार पर 10027 करोड़ रुपए से बढ़कर 12458 करोड़ रुपए पहुंच गई. नतीजों से पहले बीएसई पर टाइटन कंपनी का शेयर करीब आधे फीसदी की मजबूती के साथ 3235 रुपए पर बंद हुआ था.

Advertisement

ज्वैलरी सेगमेंट कंपनी का ग्रोथ

ज्वैलरी सेगमेट की कुल इनकम भी 26 फीसदी बढ़कर 10763 करोड़ रुपए रही. इस दौरान भारतीय कारोबार में 25 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई. EBITDA इस दौरान 1133 करोड़ रुपए रहा. जबकि पिछले साल की समान तिमाही में 1400 करोड़ रुपए था. तिमाही में मार्जिन 8.6% पर रहा. तिमाही के दौरान तनिष्क ने देश में 11 नए स्टोर ओपन किए. टाइटन का शेयर नतीजों के बाद आज करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट के साथ 3183 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहा है.

Advertisement

स्टॉक झुनझुनवाला पोर्टफोलियो का है हिस्सा

राकेश झुनझुनवाला एंड एसोसिएट्स के पोर्टफोलियो में टाइटन कंपनी का शेयर भी शामिल है. सितंबर तिमाही तक के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने 5.1 फीसदी हिस्सेदारी है. पोर्टफोलियो में टाइटन के 45,713,470 शेयर हैं, जिनकी कुल वैल्यू 14,788.3 करोड़ रुपए है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)