Best Loan Option : फाइनेंशियल मैनेजमेंट का सबसे बेहतर तरीका है कि आप अपने खर्चों को अपनी कमाई के दायरे में ही रखें और कर्ज से मुक्त रहें। खर्चों को नियंत्रित रखने के अलावा, आपको इरमजेंसी के लिए पैसे की जरूरत को पूरा करने के लिए कुछ अलग से पैसे रखने चाहिए, जिसके लिए एक इमरजेंसी फंड बना जा सकता है। साथ ही अनिश्चितताओं को कम करने के लिए पर्याप्त बीमा कवर लेना चाहिए। पर फिर भी जरूरत पड़ जाए तो पैसों का इंतजाम कहां से करें, उसका जवाब हम आपको यहां देंगे।
आप कितनी भी अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग कर लें या साथ में बचत कर लें, इसके बावजूद, आपात स्थिति के दौरान आपके पास पैसे की कमी हो सकती है और आपको लोन लेने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। ऐसे किसी समय पर लोन लेने से न कतराएं। क्योंकि आपका पहला कदम इमरजेंसी को दूर करने के लिए होना चाहिए।
कौन सा ऑप्शन है सही
इमरजेंसी कभी भी आ सकती है। ऐसी स्थिति में, लोगों को अकसर पैसों की जरूरत को पूरा करने के लिए लोन पर निर्भर रहना पड़ता है। चाहे वह तत्काल चिकित्सा जरूरतों के लिए हो, बच्चों की एजुकेशन का खर्च हो या उनका विवाह करना हो या किसी नए बिजनेस के लिए पैसा जुटाना हो, आपको न चाहते हुए भी लोन लेना पड़ सकता है। इसके लिए गोल्ड लोन सही विकल्प है।
अधिकतर भारतीय परिवारों के पास किसी न किसी रूप में सोना होता ही है। इसमें से एक बड़ा हिस्सा बेकार पड़ा रहता है। इसलिए, आपात स्थिति के मामले में, सोने के बदले में लोन प्राप्त करना सबसे स्मार्ट विकल्पों में से एक हो सकता है। खुद जानकार भी ऐसा ही कहते हैं।
गोल्ड लोन ईकोसिस्टम काफी फल-फूल रहा है। वित्त वर्ष 2022 में भारत में गोल्ड लोन की पेनेट्रेशन रेट 2022 में 3.3 प्रतिशत की तुलना में बढ़कर 4 प्रतिशत हो गई। यह साफ तौर पर भारतीय बाजार में गोल्ड लोन की बढ़ती उपलब्धता का संकेत देता है।
गोल्ड लोन के कई फायदे हैं। यह अन्य लोन ऑप्शनों की तुलना में सरल और काफी सुविधाजनक है। इसलिए, यदि किसी को कम कैश फ्लो या किसी अन्य कारण से पैसों की जरूरत पड़े तो गोल्ड लोन बहुत बेहतर है। यह सबसे आसानी से मिलने वाले लोन में से एक है। लोग आसानी से अपने सोने के आइटम का उपयोग कर सकते हैं और जरूरत पूरी करने के लिए लोन प्राप्त कर सकते हैं। यह उधार लेने वाले पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं डालता, क्योंकि इसकी ब्याज दर भी कम होता है। आप उच्च ब्याज दरों के भुगतान की चिंता किए बिना गोल्ड लोन ले सकते हैं। चाहे चिकित्सा खर्चों के लिए, कॉलेज में देय फीस का भुगतान करने के लिए, या बिजनेस चलाने के लिए पैसा प्राप्त करना हो तो लोग आसानी से गोल्ड लोन का विकल्प चुन सकते हैं और जब उनके पास पैसा हो, तब राशि का भुगतान कर सकते हैं। यानी इसकी रीपेमेंट काफी आसान है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग