नई दिल्ली, सितंबर 27। जानकारों का मानना है कि अगर निवेशक लंबे समय तक निवेश करने की क्षमता रखते हैं तो म्यूचुअल फंड निवेश के लिए सही विकल्प है। हम सब को यह पता है कि म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन होता है। निवेश करने से पहले योजना से जुड़े दस्तावेजों को ध्यान से पढ़े। इन सभी बातों का एक ही मतलब है कि म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले सोच विचार कर लेना चाहिए। म्यूचुअल फंड में निवेश बढ़िया रिटर्न दे सकता है, लेकिन आपकों निवेश शुरू करने से पहले कुछ खास बातों का ध्यान रखना पड़ेगा।
आपकों किसी दूसरे की बातों को सुनकर निवेश का फैसला नहीं लेना चाहिए। दूसरे के सलाह पर निवेश हमेशा जल्दीबाजी भरा होता है और ऐसी गलती अक्सर बहुत से लोगों को भारी पड़ जाती है। इसलिए म्यूचुअल फंड के बारे में पहले ढंग से पता करें जरूरत हो तो किसी फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह ले सकते हैं।
म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए मल्टी कैप, लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप जैसे विकल्प रहते हैं। हालफिलहाल में निवेशकों को मिड कैप और स्मॉल कैप के निवेश से तगड़ा प्राफिट मिला है। लेकिन ऐसा हर बार हो यह जरूरी नहीं है। इसलिए हमेशा ट्रेंड को फॉलो न करें। सोच समझ कर निवेश आप्शन का चुनाव करना चाहिए।
शेयर मार्कट में उतार चढ़ाव बना रहता है, आपकों इससे घबराने की जरूरत नहीं है। कई बार निवेशक मंदी की आशंका को देखकर अपना निवेश रोक देते हैं। यह गलती आपकों बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। हमेशा लांग टर्म सोचना चाहिए, लांग टर्म निवेश में कुछ समय के बाजार जोखिमों का असर नहीं पड़ता है।
बाजर में तेजी हो तो निवेश से बचे
ऐसा बहुत बार होता है कि जब लोग बाजार में तेजी देखते हैं, तो पैसा लगाने लगते हैं। लेकिन निवेश की यह आदत ठीक नहीं है। क्योंकि शेयर मार्केट जब तेजी से उठता है तो उसमें गिरावट के भी आसार होते हैं। इस लिए तेजी के सयम निवेश से बचे। यह ध्यान रहे की म्यूचुअल फंड में कम समय के लिए निवेश नहीं ही करना ठीक है।
More Articles
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Petrol diesel Rate: US-Iran तनाव से फिर तेल हुआ महंगा! जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
- आज का Financial Raashifal: 11 जुलाई, 2026 - बाज़ारों के चलने से पहले प्रमुख अवसरों को पहचानें