नई दिल्ली, मई 17। एलआईसी का शेयर आज बीएसई पर सुबह 10 बजे शेयर बाजार में 867.20 रुपये के रेट पर लिस्ट हुआ। इस प्रकार से इस शेयर की आज 9 फीसदी गिरावट के साथ लिस्टिंग हुई है। वहीं यह शेयर एनएसई पर 872 रुपये के स्तर पर लिस्ट हुआ है। इस प्रकार से इस शेयर की दोनों ही स्टॉक एक्सचेंज पर गिरावट के साथ शुरुआत हुई है।
जानिए साढ़े 10 बजे के रेट
आज यह शेयर एनएसई पर लिस्ट होने के बाद सुबह साढ़े दस बजे 903 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। वहीं इस शेयर ने एनएसई पर आज 860.00 रुपये का लो और 918.95 रुपये का हाई बनाया है।
वहीं आज यह शेयर बीएसई पर लिस्ट होने के बाद सुबह साढ़े दस बजे 903.85 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। वहीं इस शेयर ने एनएसई पर आज 860.10 रुपये का लो और 920.00 रुपये का हाई बनाया है।
जानिए एलआईसी के शेयर का आज क्लोजिंग रेट
आज एलआईसी का शेयर एनएसई पर 875.25 रुपये के रेट पर बंद हुआ। आज इस शेयर में 73.75 रुपये (7.77 फीसदी) की गिरावट रही। आज एलआईसी के शेयर का एनएसई पर न्यूनतम स्तर 860.00 रुपये और उच्चतम स्तर 918.95 रुपये का रहा।
वहीं आज एलआईसी का शेयर बीएसई पर 875.45 रुपये के रेट पर बंद हुआ। आज इस शेयर में 73.55 रुपये (7.75 फीसदी) की गिरावट रही। आज एलआईसी के शेयर का बीएसई पर न्यूनतम स्तर 860.10 रुपये और उच्चतम स्तर 920.00 रुपये का रहा।
एलआईसी बनी देश की पांचवीं बड़ी कंपनी
आज एलआईसी का शेयर लिस्ट होते ही यह देश की मार्केट कैप के लिहाज से पांचवीं बड़ी कपनी बन गई है। एलआईसी की लिस्टिंग प्राइस पर मार्केट कैप 5.71 लाख करोड़ रुपये है।
एलआईसी ने तीन रेट पर शेयर एलाट किए थे। ऐसे में नुकसान भी अलग अलग है। सामान्य यानी बड़े निवेशकों को एलआईसी ने 949 रुपये के रेट पर शेयर अलाट किया था। ऐसे निवेशकों को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है। वहीं खुदरा यानी रिटेल निवेशकों को यह शेयर 904 रुपये के रेट पर अलाट किए गए थे। ऐसे निवेशकों को भी नुकसान हो रहा है, लेकिन थोड़ा कम नुकसान हो रहा है। वहीं एआईसी ने अपनी बीमाधारकों को सबसे सस्ते में यानी 889 रुपये पर शेयर अलाट किए थे। ऐसे में ऐसे निवेशकों को सबसे कम नुकसान हो रहा है।
सरकार ने एलआईसी में अपनी साढ़े तीन फीसदी हिस्सेदारी इस आईपीओ के माध्यम से बेची है। इस हिस्सेदारी को बेचने के लिए सरकार ने अपने कुल शेयरों में से करीब 22.13 करोड़ शेयर जारी किए हैं। इन शेयरों को अधिकतम मूल्य पर बेच कर सरकार को 20,557 करोड़ रुपये मिल गए हैं। एलआईसी के आईपीओ में इसका प्राइस बैंड 902 रुपये से लेकर 949 रुपये का तय किया गया था। बाद में सरकार ने एलआईसी के शेयर का मूल्य 949 रुपये तय किया था।
- बीमाधारकों का हिस्सा : 4.67 गुना सब्सक्राइब
- कर्मचारियों का हिस्सा : 3.54 गुना सब्सक्राइब
- खुदरा निवेशकों का हिस्सा : 1.46 गुना सब्सक्राइब
- गैर संस्थागत निवेशकों : 1.08 गुना सब्सक्राइब
- एलआईसी आईपीओ 9 मई को बंद हुआ
- एलआईसी आईपीओ का प्राइस बैंक 902 रु से 949 रुपये तक
- एलआईसी आईपीओ में खुदरा निवेशकों और कर्मचारियों को 45 रुपये की छूट
- एलआईसी आईपीओ में पॉलिसीधारकों को 60 रुपये प्रति शेयर की छूट
More Articles
- LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?