Wedding Business: देश में हर साल लाखों शादियां होती हैं। एक सर्वे में जानकारी सामने आई है कि इस साल करीब 35 लाख शादियां होंगीं। शादियों में जिस तरह से खर्च बढ़ रहा है, उससे अनुमान है कि इन शादियों से करीब 4.25 लाख करोड़ रु का कारोबार होगा।
यह सर्वे कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) की अनुसंधान शाखा की तरफ से किया गया है। दिल्ली सहित देश भर के व्यापारी आगामी शादी के मौसम के लिए कमर कस रहे हैं और खुद को तैयार कर रहे हैं। शादियों का पहला दौर इस साल 23 नवंबर से शुरू होकर 15 दिसंबर तक चलेगा।
सीएआईटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया के अनुसार अकेले दिल्ली में इस सीजन में 3.5 लाख से अधिक शादियां होने की उम्मीद है। इससे दिल्ली में ही लगभग 1 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने की संभावना है। पिछले साल इसी अवधि में लगभग 32 लाख शादियां हुई थीं।
सीएआईटी के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल के अनुसार शादी के सीजन के 23 दिनों में लगभग 6 लाख शादियां ऐसी होंगी जिनमें प्रति शादी 3 लाख रुपये का अनुमानित खर्च होगा। जबकि लगभग 10 लाख शादियां ऐसी होंगी जिनमें प्रति शादी लगभग 6 लाख रुपये खर्च होंगे। इनके अनुसार लगभग 12 लाख शादियां ऐसी होंगी जिनमें प्रति शादी लगभग 10 लाख रुपये खर्च होंगे और 6 लाख शादियों में प्रति शादी 25 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं 50,000 शादियों में 50 लाख रुपये खर्च होंगे और 50,000 शादियों में 1 करोड़ रुपये या उससे अधिक खर्च किया जाएगा।
भरतिया के अनुसार शादियों के सीजन में कारोबार की अच्छी संभावनाओं को देखते हुए देशभर के व्यापारियों ने व्यापक तैयारियां की हैं। ग्राहकों की संभावित भीड़ को देखते हुए व्यापारी अपने पास सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रख रहे हैं। इनके अनुसार शादी के सीजन का अगला चरण जनवरी के मध्य से शुरू होगा और जुलाई तक जारी रहेगा।
खंडेलवाल के अनुसार दिल्ली सहित देशभर में शादी के लिए बैंक्वेट हॉल, होटल, खुले लॉन, सामुदायिक केंद्र, सार्वजनिक पार्क, फार्म हाउस और कई अन्य प्रकार के स्थान पूरी तरह से तैयार हैं। इनके अनुसार प्रत्येक शादी में सामान की खरीद के अलावा, टेंट डेकोरेटर, फूलों की सजावट, क्रॉकरी, खानपान सेवा, यात्रा सेवा, कैब सेवा, सब्जी विक्रेता, फोटोग्राफर, वीडियोग्राफर सहित कई प्रकार की सेवाएं भी शामिल होती हैं। बैंड-बाजा, शहनाई, ऑर्केस्ट्रा, डीजे, जुलूस के लिए घोड़े, बग्घी, लाइट और कई अन्य प्रकार की सेवाओं के इस बार बड़ा कारोबार होने की संभावना है। इसके साथ ही इवेंट मैनेजमेंट भी एक बड़ी व्यावसायिक संभावना बनकर उभरा है।
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत