नई दिल्ली, नवंबर 21। आज के समय में एक नया तरीका सामने आया है, जिससे कोई महीनों में ही करोड़पति बन सकता है। ये है नॉन-फंजीबल टोकन (एनएफटी)। दिल्ली के एक व्यक्ति ने भी एनएफटी ने कुछ ही महीनों में तगड़ी कमाई की है। ये हैं अमृत पाल सिंह, जिन्होंने लगभग नौ महीनों में अपने आर्टवर्क के 57 एनएफटी बेचकर 1 मिलियन डॉलर (7.4 करोड़ रु) से अधिक की कमाई की है। वैसे तो वह नौ साल से अधिक समय से एक डिजाइनर और इलस्ट्रेटर हैं, मगर अमृत ने फरवरी में अपना पहला एनएफटी बनाया।
अमृत ने एक दोस्त की सलाह पर ये काम शुरू किया है। उनके दोस्त ने बताया कि उनके पिछले प्रोजेक्ट्स में से एक, जिसे टॉय फेसेस कहा जाता है, एनएफटी के रूप में अच्छी तरह से काम करेगी। अमृत को तुरंत ही कुछ लोगों ने संपर्क किया। उन्होंने कमीशन के अलावा फाउंडेशन और सुपररेयर जैसे मार्केटप्लेस पर अपने टॉय फेसेस के काफी एनएफटी बेचे।
जो टॉय फेसेस अमृत ने तैयार किए वे मलाला यूसुफजई, स्टीव जॉब्स और फ्रीडा काहलो जैसे कई लोगों और पात्रों के कार्टून जैसे 3-डी पोर्ट्रेट हैं। वे नॉन-जनरेटिव भी हैं, जिसका अर्थ है कि अमृत ने ही हर एक को एक समय पर बनाया। सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार उनमें से ज्यादातर उन लोगों से प्रेरित हैं जिन्होंने मुझे प्रेरित किया है। कीमतों की बात करें तो कीमतें अलग-अलग हैं, मगर प्रत्येक टॉय फेस एनएफटी को कम से कम 1 ईथर में बेचा गया, जो कि मौजूदा कीमतों पर लगभग 4,706 डॉलर है।
टॉय फेसेस के अलावा अमृत ने टॉय रूम्स नाम से एक अन्य प्रोजेक्ट को भी डिजाइन किया और बेचा, जो कि विभिन्न कमरों को दर्शाने वाले 3-डी इलस्ट्रेशंस का एक कलेक्श है, जिसमें डिज्नी के 'अलादीन' की एक गुफा भी शामिल है। साथ ही इनमें 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' से एक हॉबिट की स्टडी है। द सिम्पसंस में से लिविंग रूम भी लिया गया है।
अमृत के अनुसार उनके लिए, ये कमरे महामारी के दौरान संभावनाओं और बच्चों के आश्चर्य की दुनिया के गेटवेज थे। ज्यादातर बच्चे पूरी तरह से अपने कमरे में थे, तो उन्होंने इस कलेक्शन के माध्यम से 3-डी इलस्ट्रेशन के लिए अपने जज्बात को फिर से जगाया। बता दें कि प्रत्येक टॉय रूम एनएफटी के लिए फ्लोर प्राइस लगभग 1.22 ईथर या मौजूदा कीमतों पर लगभग 5,741 डॉलर है।
अगर उनके किसी भी पीस यानी टोय फेस को दोबारा बेचा जाता है, तो अमृत को प्रत्येक सेकेंडरी सेल पर 10% की रॉयल्टी भी मिलेगी। अमृत ने मुख्य रूप से अन्य आर्टिस्ट के एनएफटी खरीदकर अपनी कमाई को निवेश भी किया है। उन्होंने एनएफटी को मेटावर्स में डिस्प्ले करने के लिए 30 से अधिक ईथर, या मौजूदा कीमतों पर 141,000 डॉलर से अधिक खर्च किए हैं। उन्होंने वर्चुअल गैलरी, जमीन और एक कैफे खरीदा है जो मूल रूप से टॉय फेस और अन्य आर्ट के लिए एक म्यूजियम है जिसे वे दूसरे आर्टिस्ट से कलेक्ट करते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान