नई दिल्ली: देश और विदेश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के चहेता टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार (15 अगस्त) को इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। बता दें कि 15 अगस्त को शाम सात बजकर 29 मिनट पर किए महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम और ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर कर अपने संन्यास की जानकारी दी और इन अटकलों पर विराम लगा दिया।
धोनी ने अचानक क्रिकेट से संन्यास लेकर अपने चाहने वालों को अचानक से चौंका दिया है। लेकिन धोनी ने रिटायरमेंट के ठीक पहले ही अपने एक और शौक को पूरा किया, जिसे सुनकर आप बिलकुल चौंक जाएंगे। धोनी संन्यास लेने के कुछ देर पहले 68.31 लाख रुपये में खरीदा है। जी हां इस तरह रिटारमेंट के ऐलान से पहले धोनी के घर में एक नए मेहमान की एंट्री हुई है, जिसकी उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया के जरिये दी। जी हां रिटायरमेंट से ठीक पहले धोनी अपने कार कलेक्शन में एक विंटेज कार शामिल की।
धोनी मोटर बाइक्स के शौकीन हैं और उनका यह शौक किसी से छिपा भी नहीं है और उनकी गैराज की शोभा बढ़ाने वाली कारों में नया नाम जुड़ गया है। यह कार कई माइनों में बेहद खास है। Pontiac Firebird Trans Am नाम की यह कार 1970 की एक मसल कार है। यह कार आमतौर पर आपको सड़कों पर दौड़ भरती नजर नहीं आएगी। धोनी कार और बाइक्स के काफी शौकीन हैं। धोनी को अपनी बाइक्स से बहुत प्यार है और वह इनका ख्याल अपने बच्चों की तरह रखते हैं। उन्हें अपनी बाइक्स को खुद ही रिपेयर करना भी काफी पसंद है। सोशल मीडिया पर भी एमएस धोनी का बाइक प्रेम आए दिन दिखता रहता है। उन्होंने अपने रांची स्थित घर में ही गैराज भी बनवा रखा है, जिसमें वह अपनी बाइकों का कलेक्शन रखते हैं। लेकिन धोनी को बाइक्स के साथ ही कारों का शौक भी है।
धोनी की यह लेटेस्ट विंटेज कार लेफ्ट हैंड ड्राइव के साथ आती है। इस कार में V8 बिग ब्लॉक इंजन दिया गया है। इस कार में 4 स्पीड Muncie ट्रांसमिशन दिया गया है। यह एक 2 डोर कार है। हालांकि इस कार की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हाल ही में मुंबई में एक ऑक्शन के दौरान ऐसी कार एक शख्स ने 68.31 लाख रुपये में खरीदा जा था। धोनी की यह कार नवंबर में ऑक्शन के दौरान खरीदे गए मॉडल जैसी ही है।
Pontiac ने साल 1967 में Firebird सीरीज लॉन्च की थी। यूएस में इस कार की टक्कर Ford Mustang और Mercury Cougar जैसी मसल कारों से होती है। कारों के शौकीन धोनी के पास और भी कई रेयर कारें हैं। धोनी भारत के इकलौते शख्स हैं जिनके पास 6.2 लीटर V8 इंजन वाली Grand Cherokee Trackhawk कार है। कारों के अलावा, धोनी को टूव्हीलर्स के बड़े कलेक्शन के लिए भी जाना जाता है। धोनी के बाइक कलेक्शन में Confederate X132 Hellcat (कन्फेडरेट X132 हेलकैट) भी शामिल है।
एक दिन की शूटिंग का 1.5 करोड़ रुपये लेने वाले महेंद्र सिंह धोनी का एन. श्रीनिवासन की कंपनी इंडिया सीमेंट्स में भी बड़ा दखल है। वह इंडिया सीमेंट्स के मार्केटिंग वाइस प्रेसिडेंट हैं। टीवीएस, मास्टरकार्ड, कोका कोला, खाता बुक, गोडैडी, अशोक लीलैंड, रेड बस जैसे तमाम ब्रांड्स के प्रचार में नजर आने वाले महेंद्र सिंह धोनी को कंपनियां एक अच्छे एडवर्टाइजर के तौर पर देखती रही हैं। इसके साथ ही फोर्ब्स की टॉप 10 ब्रांड वैल्यू वाली सिलेब्रिटीज में महेंद्र सिंह धोनी भारत में 2019 में 5वें नंबर पर थे, जबकि विराट कोहली पहले पायदान पर हैं। वहीं मौजूदा इंडियन क्रिकेट टीम का कोई अन्य सदस्य टॉप 10 की लिस्ट में शामिल नहीं था। विराट कोहली ने 2019 में 252.72 करोड़ रुपये की कमाई थी, जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने 135 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान