World's Wealthiest Individuals: ग्लोबल अर्थव्यवस्था को आकार देने के लिए अरबपति काफी जरूरी भूमिका निभाते है। आज हम आपको दुनिया के टॉप 7 सबसे अमीर व्यक्ति और उनकी संपत्ति के बारे में जानकारी दे रहे है।

Advertisement

ब्लूमबर्ग इंडेक्स के मुताबिक, 11 अक्टूबर 2023 तक दुनिया के टॉप 7 सबसे अमीर लोगों में एलोन मस्क, बर्नार्ड अरनॉल्ट, जेफ बेजोस, बिल गेट्स, लैरी एलिसन, लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन शामिल हैं।

Advertisement

एलन मस्क

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति है। 52 वर्षीय एलन मस्क की कुल संपत्ति लगभग 241 अरब डॉलर है। एलन मस्क स्पेसएक्स के मुख्य कार्यकारी भी हैं, जो एक रॉकेट निर्माता है। जिसको नासा ने अंतरिक्ष स्टेशन को फिर से आपूर्ति करने के लिए चुना है और वो सोशल मीडिया नेटवर्किंग कंपनी एक्स का मालिक है।

Advertisement

बर्नार्ड अरनॉल्ट

74 वर्षीय बर्नार्ड अरनॉल्ट 169 अरब डॉलर के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। बर्नार्ड अरनॉल्ट एलवीएमएच मोएट हेनेसी लुई वुइटन के चेयरमैन हैं।

जेफ बेजोस

अगर हम दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की सूची में तीसरे नंबर की बात करें तो फिर इसमें जेफ बेजोस का नाम आता है। इनकी कुल संपत्ति लगभग 153 अरब डॉलर है। जेफ बेजोस अमेजन के संस्थापक है।

Advertisement

बिल गेट्स

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की सूची में चौथे नंबर पर बिल गेट्स का नाम आता हैं। 67 साल के बिल गेट्स की कुल संपत्ति लगभग 125 बिलियन डॉलर है। बिल गेट्स ने दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्माता कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की सह-स्थापना की।

लैरी एलिसन

ब्लूमबर्ग इंडेक्स के अनुसार, इस लिस्ट में अगला नाम लैरी एलिसन का आता है। 79 साल के लैरी एलिसन की कुल संपत्ति 125 अरब डॉलर है। एलिसन ओरेकल के संस्थापक और सबसे बड़े शेयरधारक हैं।

Advertisement

लैरी पेज

50 वर्षीय लैरी पेज 123 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की सूची में छठे नंबर पर हैं। पेज दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन ऑपरेटर गूगल की होल्डिंग कंपनी अल्फाबेट के सह-संस्थापक हैं।

सर्गेई ब्रिन

सर्गेई ब्रिन 117 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की सूची में सातवें नंबर पर हैं।

Advertisement