LIC: देश की बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने अपने ग्राहकों के लिए काफी चीजें आसान कर दी हैं। पहले हर महीने एलआईसी का प्रीमियम भरना काफी मेहनत वाला काम लगता था लेकिन ये सब अब काफी आसान हो गया है।

Advertisement

आप अब कुछ ही क्लिक में एलआईसी का प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। आपको इसके लिए अपनी एलआईसी पॉलिसी में यूपीआई आईडी को लिंक कराना होगा। जिसके बाद आप अगली बार सिर्फ एक मिनट में अपने प्रीमियम को भर लेंगे।

Advertisement

पहले सिर्फ ऑनलाइन बैंकिंग और डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके ही ऑनलाइन प्रीमियम का भुगतान किया जा सकता था लेकिन एलआईसी ने अपने अपनी सेवाओं को बढ़ाया है।

अब एलआईसी ने यूपीआई प्लेटफॉर्म जैसे पेटीएम, गूगल पे का भी ऑप्शन शामिल कर लिया है। आज हम आपको एलआईसी पॉलिसी को यूपीआई से लिंक करने और यूपीआई से प्रीमियम का भुगतान करने की प्रोसेस बताने जा रहे हैं तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।

Advertisement

जानिए एलआईसी पॉलिसी पेटीएम में कैसे करें लिंक

अगर आप अपनी एलआईसी पॉलिसी को पेटीएम में लिंक करना चाहते हैं तो फिर इसके लिए आपको सबसे पहले पेटीएम ऐप को ओपन करना होगा। आपको इसके बाद रिचार्ज एंड बिल पेमेंट वाले ऑप्शन पर जाएं और व्यू मोर पर क्लिक करें।

आपको यह पर एलआईसी का ऑप्शन मिल जायेगा। इस पर आपको क्लिक करना हैं। आपको इसके बाद यह पर पे इंश्योरेंस प्रीमियम दिखेगा। उस पर क्लिक करना हैं।

Advertisement

इसके बाद आपको सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करना है और प्रोसीड पर क्लिक करना हैं। इसके बाद आपकी पॉलिसी पेटीएम से लिंक हो जायेगी।

पॉलिसी पेटीएम से लिंक होने के बाद आप पेटीएम के जरिए प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। आपको भुगतान करने के लिए यूपीआई पिन दर्ज करना होगा। फिर आपके अकाउंट से प्रीमियम की राशि डेबिट हो जाएगी।