नई दिल्ली, सितंबर 13। शेयर मार्केट में हर कोई मुनाफा कमाने के लिए पैसा लगाना शुरू करता है। अक्सर यह देखने को मिलता है कि लोग एक ही कंपनी के स्टॉक में अपना सारा पैसा लगा देते हैं। लेकिन मार्केट के जानकारों की माने तो निवेश का यह सही तरीका नहीं है। हर निवेशक को निवेश करने से पहले एक बेहतर पोर्टफोलियों बनाने की कला आनी चाहिए, एक अच्छा पोर्टफोलियों बना के हमेशा कमाई होते रहने को सुनिश्चित किया जा सकता है। चलिए आज हम आपको एक बेहतर निवेश पोर्टफोलियों बनाने के विषय में बताते हैं।

Advertisement

स्क्रीनिंग

शेयर मार्केट में रिस्क होता है और इस बात का ध्यान हमेशा रखना चाहिए। एक बेहतर पोर्टफोलियो नुकसान के रिस्क को कम करता है। जानकार बताते हैं कि पोर्टफोलियो बनाने के लिए रिसर्च करना बहुत जरूरी है। और रिसर्च के लिए जरूरी है कि टारगेट को ध्यान में रखते हुए स्क्रीनिंग करें। निवेशक को स्क्रीनिंग में ग्रोथ, डेब्ट फ्री, ओपरेटिंग मार्जिन और मार्केट कैप का ध्यान रखाना होता है।

Advertisement
सेक्टर का सलेक्शन है जरूरी

जानकारो सलाह देते हैं कि स्क्रीनिंग करने के बाद जो कंपनियां आपने निवेश करने के लिए चुनी हैं उनको सेक्टर में बाट लें। अब सेक्टर को ध्यान रखते हुए कंपनियां सेलेक्ट करें कि कौनसी कंपनियां सभी मानको पर ज्यादा बेहतर है। कुछ सेक्टर ऐसे होते हैं जो आने वाले सालों में बढ़िया रिटर्न दे सकते हैं, उनका भी चुनाव किया जा सकता है।

मैनेजमेंट है महत्वपूर्ण

ऐसा हो सकता है कि स्क्रिनिंग के दौरान एक ही सेक्टर की आपने कई कंपनियां चुनली हों लेकिन अपने निवेश पोर्टफोलियो में आपको 1-2 कंपनी ही उस सेक्टर की रखनी है। इस तरह से आप कंपनी मैनेजमेंट पर ध्यान दे सकते हैं। आपको हमेशा उस कंपनी की ग्रोथ को ट्रैक करते रहना है। वहीं उस कंपनी में प्रमोटर की होल्डिंग कितनी है इसका भी ध्यान रखना चाहिए। इस बातों का ध्यान रखकर आप एक बढ़िया पोर्टफोलियों बना सकते हैं।