देश की दिग्गज सरकारी बैंक, यूनिय बैंक ऑफ इंडिया ने अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है. बैंक ने अपने फिक्स डिपॉजिट यानी एफडी की ब्याज दरों में कटौती की है. बैंक की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक ये नई दरें 1 नवंबर 2024 से लागू हो चुकी है.

Advertisement

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने ये फैसला किया है कि वे अपने 3 करोड़ से कम वाली फिक्स डिपॉजिट यानी एफडी के ब्याज दरों में काटौती करेगा. चलिए अब बिना वक्त गवाएं बैंक की नए दर के बारे में जान लेते हैं.

Advertisement

इतना मिलेगा अब एफडी पर ब्याज

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अलग-अलग एफडी वाले अवधि के ब्याज दर में काटौती की है. बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक सात से 45 दिनों के एफडी पर 3.5 फीसदी ब्याज रखा गया है. इसके अलावा 46 दिनों से 90 दिनों के एफडी के लिए बैंक ने ब्याज दर 4.50 फीसदी रखा है.

Advertisement

इसके अलावा बैंक ने नियम के अनुसार बैंक ने सीनियर सिटीजन के लिए 0.50 फीसदी एक्स्ट्रा ब्याज दर तय की है. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक बैंक ने सीनियर सिटीजन के लिए 399 दिनों के लिए सबसे अधिकतम दर 7.50 फीसदी ऑफर कर रहा है.

इसके अलावा बैंक सुपर सीनियर सिटीजन के लिए 0.75 फीसदी ब्याज दर ज्यादा देता है. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक बैंक सुपर सीनियर सिटीजन को एफडी में अधितकम ब्याज दर 7.75 फीसदी देता है.