Srilanka Would trade in Indian currency : विदेशी मीडिया में चल रही खबर के मुताबिक श्रीलंका भारतीय रुपये में व्यापार यानी की ट्रेड करने वाले देशों की लिस्ट में पहला देश होगा। श्रिलंका पिछले कुछ महीनों से आर्थिक तंगी झेल रहा है।
श्रिलंका करेगा रुपए में ट्रेड
पिछले कुछ महीनो से आर्थिक तंगी झेल रहा श्रिलंका के हालात अभी भी ठीक नहीं हैं। श्रिलंका का फॉरेन रिजर्व बहुत हद तक सिमट गया है। अंतराष्ट्रिय व्यापार में परेशानियों का सामना कर रहा श्रिलंका अंतर्राष्ट्रीय लेनदेन के लिए डॉलर और अन्य प्रमुख मुद्राओं के बजाय भारतीय रुपये का उपयोग करने की पहल कर रहा है।
श्रिलंका ने खोला है वोस्ट्रो अकाउंट्स
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पड़ोसी देश के बैंकों ने वोस्ट्रो अकाउंट्स खोले हैं। इस खाते के माध्यम से रुपये ट्रेडिंगकी जा सकेगी। सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका का कहना है कि यह भारतीय रुपये (INR) को श्रीलंका में एक विदेशी मुद्रा के रूप में नामित करने के लिए बैंक श्रिलंका के रिजर्व बैंक के अनुमति का इंतजार कर रहा है। अगर ऐसा होता है तो, श्रीलंका और भारतीय नागरिक एक दूसरे के साथ अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के लिए अमेरिकी डॉलर के बजाय INR का उपयोग कर सकते हैं। वित्त मंत्री निर्मला सितारमण ने लोकसभा में कहा था कि भारतीय रुपये तमाम देशों के मुद्रा की तुलना में मजबूती दिखाई है। आरबीआई भी बेहतरीन काम कर रही है।
11 जुलाई को भारत ने लिया था निर्णय
भारतीय रिजर्व बैंक ने 11 जुलाई, 2022 को भारतीय रुपये (INR) में भारत और अन्य देशों के बीच व्यापार को शुरू कनरे का निर्णय लिया है। श्रीलंका अभी भी राजनीतिक संकट और आर्थिक संकट के बीच कभी कभी बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन देख रहा है। भारत सरकार के एक अधिकारी का कहना है कि सरकार अधिक देशों को रुपए में व्यापार के लिए जोड़ने पर फोकस कर रही है। डॉलर के मुकाबले रुपए का व्यापार अभी बेहद कम हैं। अब तक पांच से छह भारतीय बैंकों को रुपये में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार करने के लिए सुविधा के लिए वोस्ट्रो खातों को खोलने की अनुमति दी गई है।
More Articles
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Petrol diesel Rate: US-Iran तनाव से फिर तेल हुआ महंगा! जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
- शेयर बाज़ार में गिरावट के बीच IT की रफ्तार तेज, TCS 6% से ज्यादा चढ़ा! क्या अब आएगी बड़ी तेजी?
- Gold Price Today: 14 जुलाई को अचानक सोने के दाम में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए 24 और 22 कैरेट सोने का रेट