नई दिल्ली, जुलाई 12। बहुत से लोगों को दुर्लभ से दुर्लभ चीजों को इकट्ठा करने का शौक होता है। इनमें ऐसे पुराने सिक्के भी शामिल होते हैं, जो वर्तमान समय में चलन में नहीं होते या उनकी वैल्यू कम हो जाने से लोग उनमें लेन-देन नहीं करते। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो एक पुराना सिक्का आपको 5 लाख रु दिला सकता है। अगर आपके पास सौभाग्य से दो रुपये वो खास सिक्का है, तो आप आसानी से 5 लाख रुपये पा सकते हैं। आगे जानिए सिक्के की डिटेल।
बैंगलोर स्थित क्विकर पर इस 2 रु के सिक्के के लिए विज्ञापन मौजूद है। इस वेबसाइट पर कई खरीदार 2 रु के पुराने सिक्के के बदले में बड़ी रकम देने के लिए तैयार हैं। किसी का पुराने सिक्के जमा करने का शौक उसे मोटी रकम दिला सकता है। अगर आपके पास यह पुराना सिक्का है तो इसकी बाकी डिटेल भी जरूर ले लीजिए।
यह दो रुपये का सिक्का 1994 में बना हुआ है। इसके एक तरफ भारतीय झंडा है। क्विकर वेबसाइट पर इसकी कीमत 5 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं एक रुपये के एक सिक्के की कीमत दो लाख रुपये है। जबकि अन्य एक रुपये का सिक्का जो 1918 में तैयार किया गया था, उसकी कीमत 9 लाख रुपये बताई जा रही है। आप इनमें से कोई भी सिक्का बेच कर मालामाल बन सकते हैं।
यदि आपके पास ये दुर्लभ सिक्के हैं, तो यह आपको एक ही बार में मोटी रकम दिला सकते हैं। मगर इसके लिए आपको खरीदार के साथ ठीक से बातचीत करनी होगी। कॉइनबाजार नाम की एक और वेबसाइट है, जो मूल रूप से खरीदारों को पुराने नोट बेचने के लिए एक प्लेटफॉर्म देती है। आप उस प्लेटफॉर्म की मदद से पुराने 10 रुपये के नोट को 25,000 रुपये में बेच सकते हैं।
यदि आपके पास ऐसा कोई सिक्का है और आप उसे बेच कर पैसा कमाना चाहते हैं तो आपको पहले खुद को ऐसी वेबसाइट पर रजिस्टर करें, जिन पर खरीदारों और विक्रेताओं को सीधे व्यापार करने की सुविधा मिलती है। फिर आपको अपने सिक्के की तस्वीर लेकर वेबसाइट पर बिक्री के लिए अपलोड करना होगा। इच्छुक खरीदार आपसे संपर्क कर लेंगे। आप उनके साथ कीमत पर बातचीत कर सकते हैं।
कहीं आए-जाए बिना ही आप ऐसे सिक्कों को घर से बेच सकते हैं। घर बैठे इंडियामार्ट पर अकाउंट बनाएं और इन सिक्कों को बेच दें। ज्यादा जानकारी के लिए आप दिए गए लिंक (http://dir.indiamart.com/impact/old-coins.html) पर जा सकते हैं।
More Articles
- GPF ब्याज दर 7.1% पर बरकरार: क्या EPF और PPF से बेहतर है आपका निवेश?
- ब्रेंट क्रूड $95 के पार: क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतों में होगा बदलाव? जानें ताजा अपडेट
- ITR रिफंड के नाम पर हो रही है बड़ी धोखाधड़ी, इन फर्जी मैसेज से रहें सावधान
- Vi का ₹860 वाला नया प्लान: अनलिमिटेड डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी, रिचार्ज से पहले ये बातें जरूर जानें
- Gold Price Today: 23 जुलाई को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले देखें 22K और 24K के ताजा रेट्स
- GIFT City क्या है? NRIs के लिए Dollar Investment का आसान तरीका | Benefits, Process & Risks