नई दिल्ली, अप्रैल 28। क्या आपने सुना है कि कुछ पुराने सिक्कों की वैल्यू आज के समय में बहुत अधिक है? अगर नहीं सुना तो बता दें कि आज के समय में कुछ पुराने सिक्के और नोट बहुत अधिक कीमत पर बिकते हैं। सिक्का या नोट जितना पुराना होगा उसकी कीमत उतनी ही अधिक होगी। ऐसा ही एक सिक्का सिर्फ 25 पैसे का, जो एक झटके में आपको लखपति बना सकता है। अगर आपके ये सिक्का हुआ तो आप मालामाल हो सकते हैं। इस सिक्के की कीमत 1.5 लाख रु तक है। जानिए आप इस सिक्के को बेच सकते हैं।
जिस 25 पैसे के सिक्के की हम बात कर रहे हैं अगर वो आपके पास है तो उसकी फोटो आपको वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। अपलोड की गयी फोटो पर सिक्के को खरीदने के लिए बकायदा लोग बोली लगाएंगे। जो भी आपको ज्यादा पैसे आप उसे ये सिक्का बेच सकते हैं। यानी ये सौदा किसी भी सूरत में घाटे का नहीं है। कुछ लोगों को पुराने सिक्के और ऐसी ही चीजें कलेक्ट करने का शौक होता है। यही शौक आपको अमीर बना सकता है।
मीडिया में आई रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसे सिक्कों को बेचने के कई प्लेटफॉर्म हैं, जिनमें इंडियामार्ट भी शामिल है। आप 25 पैसे का ये पुराना सिक्का आसानी से इंडियामार्ट पर बेच सकते हैं। जिस 25 पैसे के सिक्के के बदले आपको 1.5 लाख रु तक मिल सकते हैं, वो दिखने में चांदी जैसा है। जब सिक्के के लिए बोली लगाई जाए तो आप उस दौरान मोल-भाव भी कर सकते हैं।
आपको 25 पैसे या ऐसा ही कोई और सिक्का बेचने के लिए कहीं आने-जाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे ही इंडियामार्ट पर अकाउंट बनाइए और इन सिक्कों की फोटो अपलोड कर पैसा कमाइए। ज्यादा जानकारी के लिए आप दिए गए लिंक (http://dir.indiamart.com/impact/old-coins.html) पर जा सकते हैं।
25 पैसे के सिक्के की ही तरह अंग्रेजों के समय का एक और भारतीय सिक्का आपको रातोंरात करोड़पति बना सकता है। अगर आपके पास यह सिक्का है तो इसे तुरंत बेचिए और अमीर बन जाइए। ये सिक्का 1 रु का है। असल में इस सिक्के की वैल्यू इतनी अधिक इसलिए क्योंकि ये 136 साल पुराना सिक्का है। 1885 का यह एक सिक्का आपकी किस्मत बदलने के लिए काफी है। ये सिक्का आपको पूरे 10 करोड़ रु दिला सकता है।
आपकी या हमारी नजर में इन सिक्कों की बहुत अधिक कीमत नहीं होती। मगर कुछ लोगों की नजर में इन सिक्कों की अहमियत बहुत अधिक होती है। असल में बहुत से लगोों को पुरानी और एंटीक चीजें जमा करने का शौक होता है। ऐसे ही लोग इन पुराने सिक्कों को खरीदते हैं और बदले में एक बड़ी रकम चुकाते हैं। इसी तरह माता वैष्णो देवी की तस्वीर वाला सिक्का भी बहुत महंगा बिकता है। इंडियामार्ट की वेबसाइट पर ये सिक्का आप 10 लाख रु में बेच सकते हैं। ऐसे पुराने सिक्कों या कुछ नोटों की बकायदा नीलामी होती है। कुछ ई-कॉमर्स वेबसाइट्स नीलामी की सुविधा देती हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान