देश की दिग्गज बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है. इस बैंक ने अपना एफडी रेट रिवाइज किया है. अब इस बैंक के ग्राहक ज्यादा ब्याज दर का फायदा उठा सकते हैं. चलिए अब इस बैंक के बारे में जान लेते हैं. इसके साथ ही जानते हैं कि बैंक की नई दरे क्या है.

Advertisement

ये बैंक और कोई नहीं है, बल्कि इंडसइंड बैंक है. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक बैंक ने 1 साल 5 महीने से एक साल 6 महीने वाली एफडी अपने ग्राहकों के लिए शुरू की है. इन एफडी में बैंक ज्यादा से ज्यादा ब्याज ऑफर कर रही है.

Advertisement


कितना हो गया है एफडी पर ब्याज ?

बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक इंडसइंड बैंक ने 3 करोड़ से कम वाली एफडी दरें को रिवाइज किया है. वहीं ये बैंक ग्राहकों को 3.50 से लेकर 7.75 फीसदी तक ब्याज ऑर्फर कर रहे हैं. ये ब्याज एफडी की समय सीमा पर निर्भर करता है.

बैंक सामान्य ग्राहकों को अधिकतम 7.99 फीसदी ब्याज ऑर्फर कर रहे हैं. वहीं आपको बता दें इंडसइंड बैंक आम ग्राहकों के मुकाबले सीनियर सिटीजन को 0.50 ब्याज ज्यादा ऑर्फर करते हैं. जिसका सीधा-सीधा मतलब हुआ कि बैंक सीनियर सिटीजन को अधिकतम 8.49 फीसदी ब्याज दे रहे हैं. ये दरें 26 नवंबर 2024 से लागू कर दी गई है.

Advertisement

एफडी अवधि के हिसाब से ये है नई दरें

7 से 30 दिनों वाले एफडी में बैंक 3.50 फीसदी ब्याज दें रहा है.

31 से 45 दिन वाले अवधि की एफडी में आपको 3.75 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है.

46 से 60 दिन वाली एफडी में 4.75 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है.

61 से 90 दिन और 91 से 120 दिन वाली एफडी में भी आपको 4.75 ब्याज ऑर्फर किया जा रहा है.

Advertisement

इसके अलावा 121 से 180 दिन वाली एफडी में 5 फीसदी ब्याज, 181 से 210 दिन वाली एफडी में 5.85 फीसदी ब्याज, 211 से 269 दिने वाली अवधि की एफडी में 6.10 फसीदी तक ब्याज दिया जाएगा.