नई दिल्ली, अक्टूबर 01। अगर आप जल्द ही नया सिम कार्ड लेने की सोच रहे हैं तो आपकों यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए। भारत सरकार ने सिम कार्ड संबंधित नियमों में बदलाव किए हैं। बदले हुए नए नियमों के अनुसार अब कुछ ग्राहकों के लिए नया सिम कार्ड लेना आसान है। लेकिन ठीक इसके उलट कुछ ग्राहकों को नया सीम कार्ड लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नए नियम में यह सुविधा दी गई है कि ग्राहक अब नया सिम कार्ड पाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं और उनका सीम कार्ड उनके घर तक पहूंच जाएगा।
- सरकार ने सिम कार्ड लेने के नियमों में बदलाव किया है। नए नियमों के अनुसार 18 साल से कम उम्र के लोगों को कंपनी नया सिम नहीं बेच सकेंगी।
- 18 साल की उम्र पार कर चुके कस्टमर्स नया सीम लेने के लिए आधार या डिजिलॉकर में डाउनलोड कीसी भी डॉक्यूमेंट से खूद को वेरिफाई कर सकते हैं।
- 15 सितंबर को डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्यूनिकेशन ने गाइलाइन दिया था।
- अब सभी ग्राहकों को नए मोबाइल कनेक्शन लेने के लिए यूआईडीएआई की आधार बेस्ड ई-केवाईसी सर्विस के माध्यम से वेरिफिकेश कराने के लिए एक रुपये का भुगतान करना होगा।
- गाइडलाइन के अनुसार 18 साल से कम उम्र के ग्राहकों को सिम कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।
- मानसिक रुप से बीमार आदमी या औरत को सीम कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।
- ऐसी कोई लापारवाही पाई जाती है तो सिम बेचने वाली कंपनी को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
नए नियम के अनुसार यूआईएडीआई बेस्ड वेरिफिकेशन के साथ ग्राहक सिम की डिलिवरी अपने घर पर करा सकते हैं। सीम अपने घर पर महवाने के लिए लोगों को केवाईसी करवानी होती है। केवाईसी करवाने के बाद ग्राहक को कंपनी सीम उनके घर तक डिलिवर कर के देती है। सीम खरीदने के लिए केवाईसी प्रक्रिया अनिवार्य है। नए नियम में यह सुविधा दी गई है कि ग्राहक अब नया सिम कार्ड पान के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं और उनका सीम कार्ड उनके घर तक पहूंच जाएगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग