Cars: आज के समय में स्कूटी और बाइक की कीमत आसमान छू रही है। अगर आप एक स्कूटी या बाइक खरीदने जाते हैं तो फिर आपको नई बाइक या स्कूटी खरीदने के लिए कम से कम 1 लाख रु खर्च करने पड़ते है। दोपहिया वाहन के लिए 1 लाख रु की राशि खर्च करना काफी बड़ी बात है।

Advertisement

ऐसे में लोग 1 लाख रु में कोई पुरानी और सस्ती कार खरीदने का विचार करने लगते है। अगर आप भी कोई पुरानी और सस्ती कार खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो फिर आज आपको कुछ ऐसी ही पुरानी और सस्ती कारों की लिस्ट बताने जा रहे है। ये कार आपको लगभग 1 लाख रु में मिल जाएगी।

Advertisement

अगर आप सस्ती कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो फिर आपको जानकारी होनी चाहिए कि इस तरह की कार की कंडीशन कुछ अधिक बेहतर नहीं होती है। मगर हमने 4 जुलाई 2023 को कुछ कार की लिस्ट देखती है जो कार आपको 1 लाख रु से कम में मारुति सुजुकी ट्रूवैल्यू की वेबसाइट पर आपको मिल जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें आपको मारुति ऑल्टो एलएक्सआई का 2010 का मॉडल मिलेगा। जिसकी कीमत 90 हजार रु मांगी गई है। ये आपको दिल्ली में मिलगी। वही, आपको मारुति वेगनर आर एलएक्सआई भी मिलेगी। ये 2008 का मॉडल है। इसकी कीमत 70 हजार रु है। ये कार दिल्ली में बिक्री के लिए उपलब्ध है। ये कार अभी तक 71 हजार 209 किमी चली है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें मारुति जेन एस्टिलो एलएक्सआई 2010 मॉडल भी उपलब्ध है यह 90 हजार रु में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह कार अभी तक 1 लाख 27 हजार 505 किमी चली है।

इसमें मारुति ऑल्टो एलएक्सआई 2009 मॉडल कर 1.02 लाख रु की कीमत पर लिस्ट है। ये फर्स्ट ऑनर कार है। यह कार बिक्री के लिए दिल्ली उपलब्ध है। यह कार अभी तक 29 हजार 635 किमी चली है।

Advertisement

नोट : यहां पर रेट इन साइटों से रीयल टाइम पर लिए गए हैं। खरीदने से पहले एक बार रेट चेक जरूर कर लें।