AC: गर्मी का मौसम चल रहा है। देश के कई सारी जगह है जहां पर काफी तेज गर्मी लग रही है। ऐसे में गर्मी में बिना एसी के रहना बेहद कठिन हो सकता है। एसी में बेहद ही शानदार ठंडक आती है। एसी जितना मजा पंखा और कूलर की हवा में भी नहीं आता है।

Advertisement

देश में कई इलाके जहां गर्मी बहुत तेज पड़ रही है। गर्मी इतना अधिक है कि एसी भी ठीक से काम नही कर रहे है। ऐसे में कई सारे लोगों की शिकायत होती है कि उनका एसी में पर्याप्त कूलिंग नहीं मिल रही है।

Advertisement

अगर आपके साथ ही कुछ ऐसी ही परेशानी आ रही है, तो फिर आप इसको बेहद ही आसानी से ठीक कर सकते है, तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।

आपको बेहतर कूलिंग पाने के लिए यह याद रखना होगा कि आपका एसी किस मोड़ में चल रहा हैं। आपको बढ़िया कूलिंग पाने के लिए एसी को कूल मोड़ में रखना चाहिए।

Advertisement

अगर आपके कमरे में डायरेक्ट गर्मी पड़ती है, तो फिर आपके कमरे को ठंडा होने में काफी अधिक वक्त लगता हैं। इसके साथ ही जब आप एसी को बंद कर देते है, तो फिर आपके कमरा अधिक वक्त तक ठंडा भी नही रहता है।

इसके लिए आप यह कर सकते हैं कि आप अपने कमरे के खिड़की को मोटे पर्दे से ढक सकते है। इससे एक तो आपके कमरे में धूप नहीं आएगी। जिससे आपका कमरा जल्दी ठंडा हो जायेगा। इसके साथ ही अधिक वक्त तक ठंडा रहेगा।

Advertisement

इसके साथ ही अगर आपके कमरे में अधिक लोग होते है तो फिर इसका असर आपके एसी की कूलिंग क्षमता पर पड़ता है। कहना का मतलब यह है कि कमरे में ज्यादा लोग होने से कमरा कम ठंडक देगा और कमरे में कम लोग होंगे तो फिर एसी ज्यादा ठंडक देगा।