नई दिल्ली, मई 26। जून के महीने में कुछ नये नियम लागू होने जा रहे हैं जो आपकी जेब पर सीधे असर डालेंगे। इन नये नियमों के बारे में आपको पता होना चाहिए। ये बदलाव भारतीय स्टेट बैंक के होम लोन लेने वालों, एक्सिस बैंक और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के ग्राहकों, वाहन मालिकों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं क्योंकि जून में लागू होने वाले इन बदलावों का सीधा असर उनके पैसे पर पड़ेगा। आगे जानिए नये बदलावों के बारे में।
एसबीआई ने अपने होम लोन एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (ईबीएलआर) को 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 7.05 फीसदी कर दिया है, जबकि आरएलएलआर 6.65 फीसदी प्लस सीआरपी होगा। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, बढ़ी हुई ब्याज दरें 1 जून, 2022 से प्रभावी होंगी। पहले, ईबीएलआर 6.65% थी, जबकि रेपो-लिंक्ड लेंडिंग रेट (आरएलएलआर) 6.25 प्रतिशत थी। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, ईबीएलआर = ईबीआर + क्रेडिट जोखिम प्रीमियम (सीआरपी)।
सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की एक अधिसूचना के अनुसार, निजी कारों के लिए थर्ड पार्टी बीमा की वार्षिक दर 2,072 रुपये से बढ़ा कर 2,094 रुपये की गई है। ये अधिकतम 1000 सीसी वाली कारों के लिए है। 1000 सीसी और 1500 सीसी के बीच इंजन क्षमता वाली निजी कारों के लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस को 2019-20 में 3,221 रुपये से बढ़ाकर 3,416 रुपये कर दिया गया है। 1500 सीसी से अधिक इंजन क्षमता वाले बड़े निजी वाहनों का प्रीमियम 7,890 रुपये से घटकर 7,897 रुपये हो जाएगा। इसी तरह दोपहिया और ईवी के लिए बीमा प्रीमियम महंगा होने जा रहा है।
1 जून, 2022 से अनिवार्य हॉलमार्किंग का दूसरा चरण प्रभावी होगा, जिससे मौजूदा 256 जिलों और एसेइंग एंड हॉलमार्किंग केंद्रों (एएचसी) द्वारा कवर किए गए 32 नए जिलों में सोने के आभूषणों / कलाकृतियों की हॉलमार्किंग पूरी तरह से अनिवार्य हो जाएगी। इन 288 जिलों में केवल 14, 18, 20, 22, 23 और 24 कैरेट वजन के सोने के आभूषण और एंटीक्विटीज ही बेची जाएंगी, और उन्हें अनिवार्य रूप से हॉलमार्किंग के साथ बेचा जाना चाहिए।
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) ने कहा है कि आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (एईपीएस) के लिए जारीकर्ता शुल्क लागू किया गया है। ये शुल्क 15 जून, 2022 को लागू किया जाएगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक भारतीय डाक की एक सहायक कंपनी है, जो डाक विभाग द्वारा संचालित होती है। हर महीने पहले तीन एईपीएस लेनदेन मुफ्त होंगे, जिसमें एईपीएस नकद निकासी, एईपीएस नकद जमा और एईपीएस मिनी स्टेटमेंट शामिल हैं। मुफ्त लेनदेन के बाद, प्रत्येक नकद निकासी या नकद जमा पर 20 रुपये और जीएसटी लगेगा, जबकि एक मिनी स्टेटमेंट लेनदेन पर 5 रुपये और जीएसटी लगेगा।
अर्ध-शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों में ईजी सेविंग्स और वेतन कार्यक्रमों के लिए औसत मासिक बैलेंस को 15,000 रुपये से बढ़ा कर 25,000 रुपये या 1 लाख रुपये की सावधि जमा कर दिया गया है। लिबर्टी सेविंग अकाउंट के लिए आवश्यक बैलेंस 15,000 रुपये से बढ़ा कर 25,000 रुपये या 25,000 रुपये कर दी गई है। ये टैरिफ 1 जून 2022 से प्रभावी होंगे।
गैस सिलेंडर
हर महने की 1 तारीख को गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा होती है। इनमें बढ़ोतरी, कटौती के अलावा यथास्थिति बरकरार रहने की भी संभावना रहती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान