नई दिल्ली, नवंबर 27। नवंबर का महीना खत्म होने में कुछ ही दिन बाकी हैं। नया महीना दिसबंर का होगा, जो कि साल का अंतिम महीना होगा। बता दें कि हर नये महीने के साथ ही कुछ नये नियम भी लागू होते हैं। इनमें बैंक के नियम, रेलवे के नियम और गैस सिलेंडर के दामों में जैसी चीजें अकसर शामिल होती हैं। अब एक बार फिर 4 दिन बाद नया महीना शुरू होने जा रहा है तो कुछ नये नियम फिर से लागू होने जा रहे हैं। हम यहां आपको बताने जा रहे हैं उन नियमों के बारे में, जो 1 दिसंबर से लागू होने जा रहे हैं। इनमें गैस सिलेंडर के दाम, यूएएन-आधार लिंकिंग और एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर शुल्क शामिल हैं।
बता दें कि यूएएन को आधार से लिंक करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। इसे बढ़ा कर 30 नवंबर किया गया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे और आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। यदि आपने अभी तक अपने यूएएन को आधार से लिंक नहीं किया है, तो फटाफट निपटा लें। यूएएन को आधार से लिंक न कराए तो क्या नुकसान होगा वो भी जान लें। नुकसान यह होगा कि आपके खाते में पीएफ का पैसा जमा नहीं हो पाएगा।
यदि आपने 30 नवंबर तक यूएएन और आधार लिंक नहीं किया तो एक और बड़ा नुकसान होगा। दरअसल अब इम्प्लॉईज डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस (ईडीएलआई) के लिए यूएएन-आधार लिंक जरूरी है। यदि ऐसा न हो तो कर्मचारी को सात लाख रुपये तक का बीमा कवर नहीं मिलेगा।
आपको भी मालूम होगा कि हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा का जाती है। इसके बाद नये रेट जारी होते हैं। हर महीने की 1 तारीख को कमर्शियल और घरेलू सिलेंडरों के नये रेट जारी किए जाते हैं। समीक्षा के बाद संभावना रहती है कि सिलेंडर के दाम बढ़ेंगे या घटेंगे। ऐसा भी होता है कि कीमतों में कोई बदलाव न किया जाए।
सरकारी पेंशनर्स के लिए जीवन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि आ गयी है। ये तारीख 30 नवंबर है। यदि आपने 30 नवंबर तक जीवन पत्र नहीं जमा किया तो पेंशन मिलना बंद हो जाएगी। इस बात की जानकारी हाल ही में ईपीएफओ ने एक ट्वीट के जरिए दी थी। यह काम घर बैठे आप डिजिटल तरीके से भी कर सकते हैं।
एसबीआई क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल 1 दिसंबर से एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से ईएमआई पर खरीदारी करना महंगा होने जा रहा है। एसबीआई कार्ड पर फिलहाल सिर्फ ब्याज वसूला जाता है। मगर अब से प्रोसेसिंग फी भी ली जाएगी। इससे एसबीआई क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों को अधिक चार्ज देना होगा।
फेस्टिव सीजन के दौरान अधिकतर बैंकों ने होम लोन पर ऑफर की पेशकश की थी। इस ऑफर के तहत कम ब्याज दर और शून्य प्रोसेसिंग फीस जैसे बेनेफिट शामिल हैं। अधिक बैंकों के ऑफर 31 दिसंबर 2021 को खत्म होंगे। मगर फाइनेंस कंपनी एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का ऑफर 30 नवंबर को खत्म हो जाएगा।
More Articles
- क्रेडिट कार्ड बिल: आज है आखिरी तारीख, लेट फीस से बचना है तो अभी करें ये काम
- 1 अगस्त को बदलेंगे LPG सिलेंडर के दाम: बुकिंग से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें