नई दिल्ली: घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए वाकई बढ़िया मौका है। सस्ती दर पर कौन सा बैंक आपके अपने घर का सपना पूरा करने का मौका दे रहा आज हम आपको बताएंगे। बात करें देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई की तो बैंक होम लोन होम लोन पर 70 बेसिस प्वॉइंट्स (0.70 फीसदी) तक छूट का ऐलान किया था। होम लोन पर इंट्रेस्ट रेट 6.70 फीसदी से शुरू हो रहा है।
31 मार्च तक सस्ते में घर खरीदने का मौका
इस छूट का फायदा केवल 31 मार्च तक उठाया जा सकता है। तो ऐसे में अगर आप भी लोन के बारे में सोच रहे हैं तो इस महीने ही लोन फाइनेंस करवा लें। क्योंकि 31 मार्च के बाद यह फायदा नहीं मिल पाएगा। केवल एसबीआई के साथ ही आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा समेत देश के तमाम बड़े बैकों में 31 मार्च तक सस्ते में घर खरीदने का मौका है।
इसके अलावा एसबीआई ने कस्टमर्स को प्रोसेसिंग फीस में 100 फीसदी छूट अलग से मिल दे रही है। इंट्रेस्ट रेट में कितनी छूट मिलेगी यह आपके सिबिल स्कोर पर निर्भर करता है। इंट्रेस्ट रेट 6.70 फीसदी से शुरू होता है जो 75 लाख तक के होम लोन पर लागू होता है। ग्राहक अगर होम लोन का आवेदन एसबीआई बैंक के ऐप योना की मदद लेते हैं तो ज्यादा फायदा मिलेगा। योनो से अप्लाई करने पर होम लोन पर की दर 6.75 फीसदी हो जाएगा। योनो एप की मदद से अप्लाई किया है तो 5 बेसिस प्वॉइंट्स की छूट अलग से मिलेगी।
एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक भी होम लोन पर छूट दे रही है। कोटक महिंद्रा बैंक ने होम लोन ब्याज में 0.10 फीसदी की कटौती की है। सीमित अवधि की इस कटौती के बाद ब्याज दर 6.65 फीसदी पर आ गई है। इस कटौती के साथ बैंक का दावा है कि वह ग्राहकों को बाजार में सबसे कम ब्याज पर होम लोन उपलब्ध कराएगा। वहीं आईसीआईसीआई बैंक ने भी 5 मार्च को 75 लाख रुपए तक के होम लोन पर ब्याज दर को घटाकर 6.7 फीसदी कर दिया। 75 लाख रुपए से अधिक के कर्ज के लिए ब्याज दर 6.75 फीसदी होगी।
देश के लाखों लोगों को सस्ते में घर खरीदने का मौका मिला है। सरकार की इस स्कीम में निवेशकों को 2.67 लाख रुपये तक की क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी ऑफर की जाती है। बता दें इस योजना का फायदा आप 31 मार्च 2021 तक ले सकते हैं यानी आपके पास अब कुछ ही दिन का समय बचा है। वहीं शर्तों के मुताबिक अगर आप पहली बार घर खरीद रहे हैं तभी इस सब्सिडी का फायदा लिया जा सकता है। पूरी खबर यहां पढ़ें
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित