Personal Loan : अक्सर ऐसा देखा जाता है कि अन्य लोन की तुलना में पर्सनल लोन महंगा होता है क्योंकि इसकी ब्याज दर अधिक होती है। ये लोन काफी आसानी से मिल जाता है। आज हम आपको सस्ते पर्सनल लोन के बारे में जानकारी दे रहे हैं तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।

Advertisement

द इकोनोमिक टाइम्‍स हिंदी के मुताबिक, इन बैंकों की सूची में पंजाब एंड सिंध बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा का नाम शामिल है।

Advertisement

सस्ती दरों पर ये बैंक दे रहे पर्सनल लोन

पंजाब एंड सिंध बैंक

पंजाब एंड सिंध बैंक पर्सनल लोन पर अन्य बैंकों की तुलना में कम ब्याज दर वसूल रहा है। इसमें 10.15 फीसदी से लेकर 12.80 फीसदी की दर से ब्याज चार्ज किया जा रहा है। लोन चुकाने के लिए 60 माह का वक्त है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र

अपने ग्राहकों से बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर्सनल लोन पर 10 फीसदी या उससे ज्यादा ब्याज ले रहा है। लोन पर ली गई राशि पर ब्याज दर तय होती हैं। लोन का भुगतान करने की अवधि 84 महीना तय है।

Advertisement

बैंक ऑफ इंडिया

अगर हम अगले बैंक की बात करें तो फिर अगले बैंक का नाम बैंक ऑफ इंडिया हैं। बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों से 20 लाख रु तक के पर्सनल लोन पर लगभग 10.25 फीसदी ब्याज लेता है। ये लोन 84 महीने की अवधि में चुकाया जा सकता है।

बैंक ऑफ बड़ौदा

अगर हम अगले बैंक की बात करें तो फिर आप बैंक ऑफ बड़ौदा से भी काफी सस्ती दरों पर पर्सनल लोन ले सकते है। बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहकों को 5 लाख रु से लेकर 20 लाख रु तक की राशि का लोन मुहैया कराता है। यह लोन 10.35 फीसदी से लेकर 17.50 फीसदी की ब्याज दर से मुहैया कराता है। इसके लिए अवधि 48 महीने से 60 महीने के बीच है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Success Story: जानिए एस्ट्रोटॉक फाउंडर पुनीत की सफलता की कहानी