नई द‍िल्‍ली: महामारी को देखते हुए ज्‍यादातर लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तुलना में अब पर्सनल व्हीकल्स ज्‍यादा सेफ समझ रहे है। यहीं वजह है कि टू व्हीलर और फोर व्हीलर वाहनों की बिक्री में उछाल देखने को मिला है। तो अगर आप भी उनलोगों में शाम‍िल है तो खुद का कार खरीदने का प्लान बना रहे तो हमारी यह खबर जरुर पढ़ें। Tata Tiago XE कार जीतने का मि‍ल रहा जबरदस्‍त मौका, बस करवाना होगा रिचार्ज

Advertisement

महंगी कीमत के बावजूद कार खरीदना अब संभव हो सकता है। सेकेंड हैंड गाड़ियों की तरफ भी लोगों का रुझान बढ़ता जा रहा है। सेकंड हैंड कार खरीदने में भी लोगों की मदद करने के लिए बैंक लोन उपलब्ध कराते हैं। कई बैंकों में यूज्ड कार लोन की सुविधा है। कुछ बैंकों में तो ब्याज दर कम भी है। तो चलि‍ए हम अपनी खबर के जरि‍ए आपको बताते है कि यूज्ड कारों के लिए लोन पर सबसे कम ब्याज दर कहां म‍िल रही है।

Advertisement

सेकेंड हैंड कार के ल‍िए बैंक दे रहे है सस्‍ता लोन

सेकेंड हैंड कार के लिए किसी बैंक से लोन लेने की सोच रहे है। तो आपको कुछ सामन्य बातों का ख्याल रखना चाहिए। जिसमें आपको सबसे पहले यह जानन जरूरी है कि आपको किस बैंक में सबसे कम ब्याज दर पर लोन मिल सकता है। इसके साथ ही कुछ बैंक सेकेंड हैंड कार खरीदने के लिए 3 से 5 साल तक के लिए लोन मुहैया करा रहे है। वहीं कुछ बैंक ऐसे भी है जो 7 साल तक के लिए लोन की सुविधा दे रहे है। इसलिए आप जब भी सेकेंड हैंड कार खरीदने के लिए लोन ले उससे पहले सभी जानकारी जुटा लें। इस समय देश के टॉप 10 बैंक 5 लाख रुपये तक सेकेंड हैंड कार के लिए लोन मुहैया करा रहे है। आपकी जानकारी के ल‍िए बता दें कि इन सभी बैंकों की जो ब्याज दर वेबसाइट से न्यूनतम दर के अनुसार ली गई है। वहीं इस सूची में हमने कार लोन के लिए बैंक फीस और लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस को भी नहीं जोड़ा है। ऐसे में बैंकों के नियम और शर्तों के अनुसार इन ब्याज दरों में थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है। इसलिए कार लोन लेने से पहले सभी आवश्यक जानकारी आप जुटा लें।

इन बैंकों में मिल रहा है सस्ता लोन
  • कैनरा बैंक में 5 लाख रुपये तक सेकेंड हैंड कार के लिए लोन 7.30% ब्‍याज पर म‍िल रहा है।
  • बैंक ऑफ इंड‍िया में 5 लाख रुपये तक सेकेंड हैंड कार के लिए लोन 7.45% ब्‍याज पर म‍िल रहा है।
  • पंजाब नेशनल बैंक में 5 लाख रुपये तक सेकेंड हैंड कार के लिए लोन 8.30% ब्‍याज पर म‍िल रहा है।
  • सेंट्रल बैंक में 5 लाख रुपये तक सेकेंड हैंड कार के लिए लोन 8.80% ब्‍याज पर म‍िल रहा है।
  • स्टेट बैंक ऑफ इंड‍िया में 5 लाख रुपये तक सेकेंड हैंड कार के लिए लोन 9.20% ब्‍याज पर म‍िल रहा है।
  • यूनि‍यन बैंक में 5 लाख रुपये तक सेकेंड हैंड कार के लिए लोन 10.40% ब्‍याज पर म‍िल रहा है।
  • आईसीआईसीआई बैंक में 5 लाख रुपये तक सेकेंड हैंड कार के लिए लोन 12.00 % ब्‍याज पर म‍िल रहा है।
  • एचडीएफसी बैंक में 5 लाख रुपये तक सेकेंड हैंड कार के लिए लोन 13.75% ब्‍याज पर म‍िल रहा है।
  • एक्‍स‍िस बैंक में 5 लाख रुपये तक सेकेंड हैंड कार के लिए लोन 14.55% ब्‍याज पर म‍िल रहा है।
  • यूको बैंक में 5 लाख रुपये तक सेकेंड हैंड कार के लिए लोन 8.80 ब्‍याज पर म‍िल रहा है।
कार खरीदने वक्‍त गौर करने लायक बातें

अब आपको पुरानी कार खरीदने से पहले कई बातों को ध्यान में रखना चाहिए। कार डीलर्स अक्सर लोगों को सेकंड हैंड कार में चूना लगा देते हैं। वहीं अच्छा पेंट, एसी, म्यूजिक सिस्टम और इंटीरियर जैसी चीजों से कस्टमर को आकर्षित करने की कोशिश करते हैं। जिससे कार की दूसरी अहम चीजों तक ध्यान न जाए। कुछ ऐसी बेहद जरूरी बातें हैं जो आपको सेकंड हैंड कार खरीदते वक्त ध्यान रखनी है। बता दें कि ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन कार खरीदें, मैकेनिक से अच्छे से चेक करा लें, ज्यादा डिस्काउंट या तारीफ की तरफ आकर्षित न हो, कार के लुक से ज्यादा उसे चला कर देखें, कार का एक्सीडेंट तो नहीं हुआ ऐसे पता करें और अंतिम बात पूरे पेपर्स मिलने पर ही कार खरीदें।

इन डाक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत

जानकारी के लि‍ए बता दें कि आपको कार लोन के ल‍िए फोटो आईडी जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस की जरुरत पड़ेगी। इसके साथ ही आप 3 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ साइन किया हुआ एप्‍लीकेशन फॉर्म, एड्रेस प्रूफ, और अपडेटेड पासबुक या बैंक अकाउंट स्‍टेटमेंट, रजिस्‍टर्ड रेंट एग्रीमेंट अपने साथ अवश्‍य रख लें। बैंक सैलरीड वाले आवेदक से पिछले 3 महीने की सैलरी स्लिप मांगते है। इसके साथ ही फॉर्म 16 या इनकम टैक्‍स रिटर्न के दस्‍तावेज मांगते है।