Home Loan Discount: आरबीआई ने 30 सितंबर को रेपो दर में बढ़ोत्तरी की थी, रेपो दर में बढोत्तरी के फैसले के बाद होम लोन पर ब्याज दरें महंगी हो गई है। लेकिन त्योहारों के समय में ग्राहकों को लुभाने के लिए बैंक और होम लोन फाइनेंस कंपनियां सस्ते दर में होम लोन ऑफर कर रही है। एसबीआई, एचडीएफसी, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और बजाज फाइनैंस ने त्योहारों के समय में होम लोन पर ब्याज दर घटाने की घोषणा की है।
फेस्टिव सीजन और दिवाली ऑफर के तौर पर एसबीआई सस्ते दर पर होम लोन दे रही है। स्टेट बैंक ने होम लोन के ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है। अभी होम लोन के लिए एसबीआई 8.40 प्रतिशत का ब्याज ले रहा है। फेस्टिव ऑफर के तहत एसबीआई टॉप अप लोन पर 0.15 प्रतिशत और प्रॉपर्टी पर लोन पर 0.30 प्रतिशत डिस्काउंट दे रहा है। अभी लोन कराने पर प्रोसेंसिंग फिस भी नहीं लगेगी।
एचडीएफसी भी त्योहारों के सयम सस्ते होम लोन का ऑफर दे रहा है। एचडीएफसी 750 के आकड़े के ऊपर क्रेडिट स्कोर रखने वाले लोगों को 8.40 फीसदी ब्यज पर होम लोन पाने का ऑफर दे रहा है। यह ऑफर कितनी भी होम लोन की रकम पर लागू है। ग्राहकों को 30 नवंबर तक यह सुविधा होगी। त्योहारों से पहले एचडीएफसी क्रेडिट स्कोर के आधार पर 8.60 से लेकर 9 प्रतिशत के बीच होम लोन ऑफर कर रहा था।
बजाज हाउसिंग फाइनैंस अपने ग्राहकों के लिए खास दिवाली स्पेशल ऑफर शुरू किया है। फाइनेंस कंपनी दिवाली ऑफर के तहत 8.2 फीसदी के दर से होम लोन दे रही है। प्रोफेसलन और सैलरी वाले लोगों के लिए यह ऑफर है। ग्रहाको के लिए यह स्पेशल होम लोन का ऑफर 14 अक्टूबर से लेकर 30 नवंबर तक के लिए उपलब्ध होगा। यह ऑफर केवल चुनिंदा शहरों के लिए मिल रहा है।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र
बैंक ऑफ महाराष्ट्र भी फेस्टिव सीजन में होम लोन के ब्याज दरों में 30 से 70 बेसिस प्वाइंट की कमी की है। बैंक लोन की राशि और टेन्योर के हिसाब से 8 प्रतिशत के ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान