World's Richest Royal Families : दुनिया अब काफी तरक्की कर चुकी है। लोगों के रहन-सहन के साथ साथ देशों में हुकूमतों का तरीका भी बदल गया है। अब हर तरफ लोकतंत्र दिखता है। मगर अभी भी कई देश ऐसे हैं, जिनमें राजशाही बरकरार है। ये राजशाही बहुत सारे देशों में है, जिसके चलते इन देशों के राजा-रानियों की खर्चीली जीवनशैली अकसर चर्चा में रहती है। इन राजा रानियों और उनके बच्चों के पास महल, जवाहरात और दूसरी कीमती चीजें होती हैं। आगे जानते हैं कि दुनिया के सबसे अमीर राजशाही परिवार कौन से है।
करीब 40 देशों में राजशाही
दुनिया के अधिकतर देशों में लोकतांत्रिक सरकारें हैं। मगर 40 देश ऐसे हैं, जहां शाही परिवार शासन कर रहे हैं। इनमें स्वाजीलैंड, भूटान, ओमान, ब्रूनेई, कंबोडिया, कुवैत, स्वीडन और लग्जमबर्ग के साथ साथ बहरीन भी शामिल है। वहीं अन्य ऐसे देशों में जापान, स्पेन, थाईलैंड, कतर, डेनमार्क और जॉर्डनके अलावा मोरक्को, मलेशिया, कुवैत और सऊदी अरब शामिल हैं।
ये हैं बाकी देश
ऊपर बताए गए देशों के अलावा नॉर्वे, ब्रिटेन, टोंगा, बेल्जियम, लोसोथो, नीदरलैंड और मोनाको जैसे देशों में भी राजाओं का राज है। हालांकि बाहामास, तुवालू, सोलोमन, ग्रेनाडाइन्स, सेंट विंसेंट, सेंट लुसिया, नेविस, सेंट किट्स, पापुआ न्यू गिनी के साथ साथ न्यूजीलैंड, जमैका, ग्रेनाडा, कनाडा और बेलिड के अलावा बारबाडोस, ऑस्ट्रेलिया, एंटिगा-बरबूडा वे देश हैं, जिन पर ब्रिटेन की रॉयल फैमिली का राजा या रानी शासक होता है। वैसे इन देशों में लोकतंत्र ही है, मगर सम्राट ब्रिटेन के राजा हैं।
सऊदी अरब और ब्रिटेन के शाही परिवार
सऊदी अरब और ब्रिटेन के शाही परिवार काफी चर्चा में रहते हैं। उनकी दौलत भी बहुत अधिक है। पहले बात करते हैं कि सऊदी अरब के शाही परिवार की। इसके पास अरबों डॉलर की संपत्ति है। ब्रिटेन के शाही परिवार की बात करें तो उसकी संपत्ति भी अरबों डॉलर में है। इस परिवार के पास बकिंघम पैलेस है। वहीं कई और महल भी इनके पास हैं।
ब्रूनेई का शाही परिवार
ब्रूनेई का शाही परिवार दुनिया का सबसे अमीर शाही परिवार माना जाता है। इस परिवार की संपत्ति भी 28 अरब डॉलर से अधिक आंकी जाती है। ब्रूनेई के सुल्तान हैं हस्सनल बोल्किया, जो कि अब 76 साल के हैं। वे वहां के प्रधानमंत्री भी हैं। 500 सालों से भी अधिक समय से बोल्किया परिवार का वहां राज कर रहा है। ब्रूनेई के सुल्तान दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल हैं। उनके पास जो राजमहल है, उसमें 1776 कमरे हैं। वहीं उनके पास 600 रोल्स रॉयस गाड़ियां हैं। ये देश गैस और तेल खदानों से भरा पड़ा है। इसी कारण ही सऊदी का शाही परिवार अमीर है। उनकी दौलत 18 अरब डॉलर है। वे कई राजमहल, प्राइवेट जेट, करोड़ों की पेंटिंग्स और लग्जरी कारों के साथ एक्सपेंसिव यॉट के भी मालिक हैं।
थाईलैंड का राजशाही परिवार
थाईलैंड के राजा हैं इस समय 70 वर्षीय वजीरालोंगकोर्न। उनके पास अपनी अलग सेना है। उनके पास दौलत और शाही महल है। उनके परिवार के पास 16210 एकड़ जमीन है। ब्रिटेन, सऊदी और ब्रूनेई के अलावा बाकी शाही खानदानों के पास भी खूब दौलत है। जैसे कि लग्जमबर्ग के ग्रैंड ड्यूक हेनरी के पास ही 4 अरब डॉलर की संपत्ति है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान