नई दिल्ली, मई 3। इनकम टैक्स बचाने के लिए अगर पैसा जमा किया जाए, और वह बाद में दोगुना होकर वापस मिले। अगर यह आपको कोई बताए, तो सुनकर हो सकता है कि आप को विश्वास न हो। लेकिन यह सच है। यहां पर आज इस बात की जानकारी इसलिए दी जा रही है कि वित्तीय साल की शुरुआत है, और टैक्स बचाने की प्लानिंग कर रहे होंगे। ऐसे में वह सही प्लानिंग कर सकें और अपने आयकर बचाने के निवेश पर पूरा फायदा ले सकें। यहां पर एक बात और ध्यान रखना चाहिए कि पैसाा न सिर्फ डबल से ज्यादा हुआ है, बल्कि जिस समय यह निवेश किया गया, उस समय इनकम टैक्स भी बचा था।
आइये जानते हैं कि ऐसा कैसे और कहां हुआ।
म्यूचुअल फंड की एक खास कैटेगरी होती है, इक्विटी लिंक सेविंग स्कीम (ईएलएसएस)। यहां पर जमा किया गया पैसा आयकर की 80सी से छूट दिलाता है। यह छूट उसी तरह होती है जैसे एनएससी या बीमा की प्रीमियम देकर ली जा सकती है। यहां पर पैसा एक बार में या हर माह जमा किया जा सकता है। अगर हर माह पैसा जमा किया जाता है, तो उसे सिप माध्मय कहा जाता है।
आज हम आपको उन टॉप 5 टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड की जानकारी दे रहे हैं, जिन्होंने 5 साल में पैसा डबल से ज्यादा तक कर दिया है। हालांकि यहां पर यह बात ध्यान रखना चाहिए कि ईएलएसएस में टैक्स सेविंग के लिए जमा किया पैसा 3 साल बाद चाहें तो वापस निकाला जा सकता है।
आइये जानते हैं कि टॉप 5 ईएलएसएस कौन से हैं।
क्वांट टैक्स प्लान म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में हर साल औसतन 24.37 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम में आज से 5 साल पहले जमा किया गया 1 लाख रुपये आज बढ़कर करीब 2,97,606 रुपये हो गया है। वहीं अगर किसी ने इस स्कीम में हर माह 10,000 रुपये की सिप की होगी तो उसको 33.78 फीसदी का रिटर्न मिला है। 5 साल में यह इस फंड की वैल्यू बढ़कर करीब 13,38,627 रुपये की हो गई है।
मिरे एसेट टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में हर साल औसतन 18.18 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम में आज से 5 साल पहले जमा किया गया 1 लाख रुपये आज बढ़कर करीब 2,30,532 रुपये हो गया है। वहीं अगर किसी ने इस स्कीम में हर माह 10,000 रुपये की सिप की होगी तो उसको 20.79 फीसदी का रिटर्न मिला है। 5 साल में यह इस फंड की वैल्यू बढ़कर करीब 9,90,632 रुपये की हो गई है।
बीओआई एक्सा टैक्स एडवांटेज म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में हर साल औसतन 17.80 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम में आज से 5 साल पहले जमा किया गया 1 लाख रुपये आज बढ़कर करीब 2,26,886 रुपये हो गया है। वहीं अगर किसी ने इस स्कीम में हर माह 10,000 रुपये की सिप की होगी तो उसको 20.85 फीसदी का रिटर्न मिला है। 5 साल में यह इस फंड की वैल्यू बढ़कर करीब 9,92,044 रुपये की हो गई है।
केनरा रोबेको इक्विटी टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में हर साल औसतन 16.75 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम में आज से 5 साल पहले जमा किया गया 1 लाख रुपये आज बढ़कर करीब 2,16,959 रुपये हो गया है। वहीं अगर किसी ने इस स्कीम में हर माह 10,000 रुपये की सिप की होगी तो उसको 19.83 फीसदी का रिटर्न मिला है। 5 साल में यह इस फंड की वैल्यू बढ़कर करीब 9,68,299 रुपये की हो गई है।
आईडीएफसी टैक्स एडवांटेज म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में हर साल औसतन 16.45 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम में आज से 5 साल पहले जमा किया गया 1 लाख रुपये आज बढ़कर करीब 2,14,182 रुपये हो गया है। वहीं अगर किसी ने इस स्कीम में हर माह 10,000 रुपये की सिप की होगी तो उसको 21.65 फीसदी का रिटर्न मिला है। 5 साल में यह इस फंड की वैल्यू बढ़कर करीब 10,10,753 रुपये की हो गई है।
More Articles
- ITR पोर्टल स्लो है? 31 जुलाई की डेडलाइन से पहले ऐसे करें फाइलिंग और ई-वेरिफिकेशन
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन नजदीक: पोर्टल पर आ रही है दिक्कत? अपनाएं ये 5 स्मार्ट टिप्स
- ITR डेडलाइन 31 जुलाई: ओल्ड या न्यू टैक्स रिजीम? जानें आपके लिए कौन सा है सही
- एडलवाइस का नया ETF लॉन्च: लार्ज और मिड-कैप में डिविडेंड का मिलेगा डबल फायदा
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी