नई दिल्ली: अगर आप बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। हम आपको हाल ही में लॉन्च हुईं कुछ बाइक्स के बारे में बताएंगे। जो कि अच्छी परफॉर्मेंस और दमदार फीचर्स के साथ आते है। साल 2020 खत्म होने को है और इस साल लगभग सभी बाइक लॉन्च हो चुके हैं इसलिए यह समय बाइक खरीदने के लिए सबसे बेहतर है। ऑनलाइन मोटर व्हीकल इंश्योरेंस के ये हैं 6 बड़े फायदे, आप भी जान लें ये भी पढ़ें
हम आपको आज पांच बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च हुई हैं। इनमें होंडा हाइनेस CB 350, बजाज पल्सर 125 स्प्लिट सीट, हीरो एक्सट्रीम 200S बीएस6, रॉयल एनफील्ड मेटेओर 350, और टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4V शामिल हैं। हम आपको इनके परफॉर्मेंस और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। उसके बाद आप अपनी पसंद को देखते हुए खरीदारी की योजना बना सकते है।
पल्सर 125 सीसी सीरीज का यह नया लोवर वेरिएंट है। इसमें पावर के लिए 125 सीसी का बीएस6 कम्प्लायंट वाला DTS-i, इंजन दिया है। इसका इंजन 8500 आरपीएम पर 12 PS की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 11 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। बजाज पल्सर 125 स्प्लिट सीट वेरिएंट का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। पल्सर 125 स्प्लिट सीट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 73,274 रुपये है। पल्सर 125 के स्प्लिट सीट के डिस्क वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 80,218 रुपये है।
होंडा हाइनेस CB 350 में पावर के लिए 348 सीसी, सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल, 4-स्ट्रोक, OHC इंजन दिया गया है। इसका इंजन 5,500 आरपीएम पर 20.8bhp की मैक्सिमम पावर और 3,000 आरपीएम पर 30Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
बात करें होंडा हाइनेस CB 350 की कीमत की तो शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.90 लाख रुपये है।
हीरो एक्सट्रीम 200S BS6 में पावर के लिए बीएस6 कम्प्लायंट वाला 200 सीसी का फ्यूल इंजेक्शन इंजन दिया गया है। इसमें एडवांस्ड XSens तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसका बीएस6 इंजन 8,500 आरपीएम पर 18 bhp की मैक्सिमम पावर और 6,500 आरपीएम पर 16.4 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता था। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है। बाइक में अब एयर कूलर दिया गया है। इससे इंजन में ओवरहीटिंग की परेशानी नहीं आएगी। इसके अलावा इंजन की उम्र भी बढ़ेगी।
कीमत- भारतीय बाजार में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.15 लाख रुपये है।
रॉयल एनफील्ड मेटेओर 350 350 में G-सीरीज का 349 सीसी, 4-स्ट्रोक, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है। इसका इंजन 20.4 PS की मैक्सिमम पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें इलेक्ट्रिक फ्यूल इंजेक्शन (EFI) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। बात करें अगर कीमत की तो रॉयल एनफील्ड मेटेओर 350 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.75 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 1.90 लाख रुपये तक जाती है।
टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4V के बीएस6 मॉडल में कंपनी ने मल्टीपल राइडिंग मोड्स और एडजस्टेबल सस्पेंशन शामिल किया है। इसमें पावर के लिए 198 सीसी, सिंगल सिलिंडर, 4-वाल्व, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। इसका इंजन 8500 आरपीएम पर 20.2 bhp का मैक्सिमम पावर और 7000 आरपीएम पर 18.1 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4V के सिंगल-चैनल एबीएस मॉडल की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1.25 लाख रुपये है। वहीं, इसके डुअल-चैनल एबीएस वेरिएंट की कीमत 1.31 लाख रुपये है।
- बजाज की मॉडल CT110 माइलेज 104 kmpl जो की 48,704 रु. कीमत है।
- टीवीएस स्टार सिटी जो कि माइलेज 85 kmpl के साथ 62,784 रु. कीमत है।
- बजाज प्लेटिना की मॉडल 110 H गियर 84 kmpl माइलेज के साथ 62,899 रु. की है।
- हीरो सुपर स्प्लेंडर 83 kmpl माइलेज के साथ 71,650 रु. की है।
- हीरो स्प्लेंडर प्लस 80 kmpl माइलेज के साथ 60,310 रु. की है।
- होंडा CD110 ड्रिम माइलेज 74 kmpl के साथ 65,505 रु. की है।
- टीवीएस रेडिऑन 69 kmpl माइलेज के साथ 59,742 रु. की है।
- होंडा शाइन 65 kmpl माइलेज के साथ 68,812 रु. की है।
- हीरो स्प्लेंडर iSmart 61 kmpl माइलेज 65,672 रु. की है।
- हीरो पैशन प्रो 110 60 kmpl माइलेज 65,750 रु. की है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान