नई दिल्ली, जून 12। आजकल क्रिप्टोकरेंसी का दौर है। लोग इसमें निवेश के लिए परेशान हैं। हालांकि आजकल बाजार में इतनी क्रिप्टोकरेंसी हैं कि समझना कठिन है कि किसमें निवेश किया जाए। वहीं जहां तक इनके रेट की बात है, तो कोई क्रिप्टोकरेंसी जहां लाखों रुपये की है, तो कुछ केवल 100 रुपये में एक लाख से ज्यादा खरीदी जा सकती हैं। अगर आप भी ऐसी क्रिप्टोकरेंसी के बारे में जानना चाहते हैं, तो यहां पर ऐसी एक क्रिप्टोकरेंसी का रेट जाना जा सकता है। यह 100 रुपये में इस वक्त 2 लाख से ज्यादा मिल रही हैं। आइये जानते हैं इस क्रिप्टोकरेंसी के बारे में। इसके अलावा कुछ उन क्रिप्टोकरेंसी के बारे में भी जानते हैं, जिनकी कीमत इस वक्त 1 रुपये कम है।
शिवा आईएनयू क्रिप्टोकरेंसी में आजकल काफी ट्रेडिंग हो रही है। इसकी कीमत इतनी कम है कि रुपये या पैसे में बता कठिन है। फिलहाल यह 0.000479 रुपये के रेट पर ट्रेड हो रही है। यह पैसा इतना कम है कि इसे बता पाना काफी कठिन है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अगर आप इस रेट पर 100 रुपये की शिवा आईएनयू क्रिप्टोकरेंसी खरीदना चाहेंगे, तो आपको 208768 शिवा आईएनयू क्रिप्टोकरेंसी मिलेंगी।
शिवा आईएनयू क्रिप्टोकरेंसी में बहुत तेजी से ट्रेडिंग होती है। दोपहर में 1 बजे के आसपस इसका रेट 0.000479 रुपये के आसपास चल रहा है। वहीं शिवा आईएनयू क्रिप्टोकरेंसी का पिछले 24 घंटे का जहां अधिकतम रेट 0.000523 रुपये का है, वहीं न्यूनतम रेट 0.000422 रुपये का है।
यह है विन क्रिप्टोकरेंसी। यह इतनी सस्ती है कि 100 रुपये में आज इसे 3095 खरीद सकते हैं। विन क्रिप्टोकरेंसी में भी बहुत तेजी से ट्रेडिंग होती है। दोपहर में 1 बजे के आसपस इसका रेट 0.0325 रुपये के आसपास चल रहा है। वहीं विन क्रिप्टोकरेंसी का पिछले 24 घंटे का जहां अधिकतम रेट 0.0357 रुपये का है, वहीं न्यूनतम रेट 0.0312 रुपये का है।
यह है डेंट क्रिप्टोकरेंसी। यह इतनी सस्ती है कि 100 रुपये में आज इसे 416 खरीद सकते हैं। डेंट क्रिप्टोकरेंसी में भी बहुत तेजी से ट्रेडिंग होती है। दोपहर में 1 बजे के आसपस इसका रेट 0.241 रुपये के आसपास चल रहा है। वहीं डेंट क्रिप्टोकरेंसी का पिछले 24 घंटे का जहां अधिकतम रेट 0.260 रुपये का है, वहीं न्यूनतम रेट 0.230 रुपये का है।
यह है हॉट क्रिप्टोकरेंसी। यह इतनी सस्ती है कि 100 रुपये में आज इसे 177 खरीद सकते हैं। हॉट क्रिप्टोकरेंसी में भी बहुत तेजी से ट्रेडिंग होती है। दोपहर में 1 बजे के आसपस इसका रेट 0.569 रुपये के आसपास चल रहा है। वहीं हॉट क्रिप्टोकरेंसी का पिछले 24 घंटे का जहां अधिकतम रेट 0.610 रुपये का है, वहीं न्यूनतम रेट 0.546 रुपये का है।
More Articles
- GIFT City क्या है? NRIs के लिए Dollar Investment का आसान तरीका | Benefits, Process & Risks
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान