नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनियों में अपने ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। हर कंपनी अपने ग्राहकों को कई प्लान ऑफर करती हैं। एयरटेल, जियो, और आइडिया-वोडाफोन ने कई प्लान्स लॉन्च किए हैं जो अलग-अलग डेटा लिमिट वाले हैं। लेकिन अगर आपको रोजाना ज्यादा डाटा की जरूरत होती है तो एयरटेल, बीएसएनएल जियो और वोडाफोन के ऐसे कई प्लान हैं जिनमें आपको फ्री कॉलिंग के साथ ज्यादा डाटा की सुविधा भी मिलेगी। बता दें कि ये प्लान लगभग एक महीने भर तक चलने वाले सस्ते प्रीपेड रिचार्ज प्लान है।
जियो की तरह एयरटेल भी 149 रुपये का रिचार्ज प्लान देता है, लेकिन इन दोनों में काफी अंतर है। एयरटेल के प्लान में कुल 2जीबी इंटरनेट डाटा मिलता है और इसकी वेलिडिटी 28 दिनों की है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 300 एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा एक 219 रुपये का प्लान है, जिसमें रोजाना 1जीबी इंटरनेट डाटा और 100 एसएमएस मिलते हैं। साथ ही 28 दिनों तक अनिलिमिटेड कॉलिंग भी है।
सबसे पहले बात करेंगे जियोफोन कि इसमें यूजर्स को 28 दिन की वेलिडिटी के साथ शुरुआती प्लान 75 रुपये का है, जिसमें प्रतिदिन 0.1जीबी इंटरनेट डाटा मिलता है। इसके साथ ही अनिलिमिटेड कॉलिंग और 50 एसएमएस मिलेंगे। वहीं अगर आप 125 रुपये का प्लान लेते है तो इसमें आपको 28 दिन की वेलिडिटी और अनिलिमिटेड वॉयस कॉल मिलेगी। इसमें प्रतिदिन 0.5 जीबी डाटा और 300 एसएमएस मिलेंगे।
रिलायंस जियो का 24 दिन की वेलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्लान 149 रुपये का है, जिसमें रोजाना 1 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉल मिलती है। साथ ही डेली 100 एसएमएस मिलेंगे। इसके अलावा 28 दिन की वेलिडिटी का 199 रुपये का प्लान है, जिसमें रोजाना 1.5जीबी इंटरनेट डाटा मिलता है।
एयरटेल की तरह ही वोडाफोन-आइडिया के पास भी 149 रुपये का प्लान है, जिसकी वेलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें कुल 3जीबी इंटरनेट डाटा मिलता है। इसमें अनिलिमिटेड कॉलिंग भी है। इसमें रोजाना 300 एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा 199 रुपये का भी प्लान है, जिसमें अनिलिमिडेट कॉलिंग और रोजाना 1जीबी इंटरनेट डाटा और 100 एसएमएस मिलते हैं। इसकी वेलिडिटी 24 दिनों की है।
बात करें बीएसएनएल की तो 28 दिन की वेलिडिटी के साथ 187 रुपये का रिचार्ज प्लान देती है। इस प्लान में प्रतिदिन 2जीबी इंटरनेट डाटा मिलता है और अनलिमिडेट कॉलिंग दी जाती है। इसके साथ ही यह एमटीएनएल इलाकों यानी दिल्ली और मुंबई में भी काम करेगा।
More Articles
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग