नई दिल्ली। जैसे बैंक और पोस्ट आफिस में रिकरिंग डिपॉजिट (आरडी) होती है, वैसे ही म्यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) होता है। इसे कई बार लोग सिप भी कहते हैं। इसमें आरडी जैसे लगभग हर खूबी है, बल्कि कई अतिरिक्त खूबियां भी होती हैं। यह एक तरह का हर माह म्यूचुअल फंड में निवेश का तरीका होता है। सिप माध्यम से जिन लोगों ने म्यूचुअल फंड पिछले दस साल में निवेश किया है, उनके पास आज 38 लाख रुपये का फंड तैयार हो गया है। अगर अप उन म्यूचुअल फंड स्कीम का नाम जानना चाहते हैं, तो यहां पर दिए जा रहे हैं। लेकिन इससे पहले सिप के फायदे जान लें। वहीं यह भी जानें कि अगर यह पैसा अगर आरडी में लगाया होता हो आज कितने रुपये का फंड आपके पास होता।
सिप 1 साल से लेकर कितने भी साल की जा सकती है।
सिप को बीच में बंद करने पर कोई जुर्माना नहीं लगता है।
सिप को पूरा होने पर जितने साल के लिए चाहें बढ़ा सकते हैं।
आमतौर पर सिप 500 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक में शुरू हो जाती है।
सिप में ज्यादा निवेश का कोई नियम नहीं है, कितना भी निवेश इस माध्यम से किया जा सकता है।
सिप माध्यम से निवेश तय तारीख पर जाता है।
सिप एडवांस चेक देकर शुरू की जा सकती है।
सिप ऑटो डेबिट डेबिट माध्यम से भी हो सकती है।
सिप पूरा होने के बाद निकालने की मजबूरी नहीं है।
अगर सिप पूरी होने के बाद पैसे न निकालें तो इस पर भी रिटर्न मिलेगा।
ये है सिप माध्यम से 38 लाख रुपये का फंड तैयार करने वाली स्कीम
अगर किसी ने आज से 10 साल पहले एसबीआई स्माल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम में 10,000 रुपये महीने का निवेश सिप माध्मम किया होगा, तो उसके पास आज 38.29 लाख रुपये का ज्यादा का फंड होगा। इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने पिछले 10 साल में औसतन हर साल 22 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इस दस साल में निवेशक का कुल निवेश 12 लाख रुपये रहा है, और फंड की वैल्यू 38 लाख रुपये से ज्यादा की हो गई है।
अगर किसी ने आज से 10 साल पहले निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम में 10,000 रुपये महीने का निवेश सिप माध्मम किया होगा, तो उसके पास आज 32.40 लाख रुपये का ज्यादा का फंड होगा। इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने पिछले 10 साल में औसतन हर साल 19 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इस 10 साल में निवेशक का कुल निवेश 12 लाख रुपये रहा है, और फंड की वैल्यू 32 लाख रुपये से ज्यादा की हो गई है।
अगर किसी ने आज से 10 साल पहले कोटक इमर्जिंग इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम में 10,000 रुपये महीने का निवेश सिप माध्मम किया होगा, तो उसके पास आज 29.22 लाख रुपये का ज्यादा का फंड होगा। इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने पिछले 10 साल में औसतन हर साल 17 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इस 10 साल में निवेशक का कुल निवेश 12 लाख रुपये रहा है, और फंड की वैल्यू 29 लाख रुपये से ज्यादा की हो गई है।
अगर किसी ने आज से 10 साल पहले डीएसपी मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम में 10,000 रुपये महीने का निवेश सिप माध्मम किया होगा, तो उसके पास आज 28.74 लाख रुपये का ज्यादा का फंड होगा। इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने पिछले 10 साल में औसतन हर साल 16 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इस 10 साल में निवेशक का कुल निवेश 12 लाख रुपये रहा है, और फंड की वैल्यू 28 लाख रुपये से ज्यादा की हो गई है।
अगर किसी ने आज से 10 साल पहले इंवेसको इंडिया मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम में 10,000 रुपये महीने का निवेश सिप माध्मम किया होगा, तो उसके पास आज 28.08 लाख रुपये का ज्यादा का फंड होगा। इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने पिछले 10 साल में औसतन हर साल 16 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इस 10 साल में निवेशक का कुल निवेश 12 लाख रुपये रहा है, और फंड की वैल्यू 28 लाख रुपये से ज्यादा की हो गई है।
अगर किसी ने आज से 10 साल पहले कोटक स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम में 10,000 रुपये महीने का निवेश सिप माध्मम किया होगा, तो उसके पास आज 27.54 लाख रुपये का ज्यादा का फंड होगा। इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने पिछले 10 साल में औसतन हर साल 16 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इस 10 साल में निवेशक का कुल निवेश 12 लाख रुपये रहा है, और फंड की वैल्यू 27 लाख रुपये से ज्यादा की हो गई है।
अगर किसी ने आज से 10 साल पहले टॉरस डिस्कवरी मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम में 10,000 रुपये महीने का निवेश सिप माध्मम किया होगा, तो उसके पास आज 26.55 लाख रुपये का ज्यादा का फंड होगा। इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने पिछले 10 साल में औसतन हर साल 15 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इस 10 साल में निवेशक का कुल निवेश 12 लाख रुपये रहा है, और फंड की वैल्यू 26 लाख रुपये से ज्यादा की हो गई है।
आइये जानते हैं कि आरडी में कितनी होती फंड वैल्यू
अगर कोई आज से 10 साल पहले पोस्ट ऑफिस या बैंक की आरडी में 10,000 रुपये महीने का निवेश करता तो 7 फीसदी ब्याज से आज उसके पास 17.37 लाख रुपये का ही फंड होता। वहीं अगर 8 फीसदी भी ब्याज मिला हो तो यह फंड वैल्यू 18 लाख रुपये से कुछ ज्यादा होती। यानी सबसे नीचे वाले म्यूचुअल फंड से भी करीब 8 लाख रुपये कम। इसीलिए ज्यादातर समझदार निवेशक आजकल म्यूचुअल फंड में सिप माध्यम से निवेश कर रहे हैं। इसके अलावा आज की आरडी की ब्याज दरें तो 6 फीसदी के अंदर ही आ चुकी हैं।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति