नई दिल्ली : फोर्ब्स इंडिया मैगजीन की ओर से देश के टॉप अमीरों को सूची जारी की गई। जिसमें मुकेश अंबानी, गौतम अडाणी, शिव नाडर समेत कई जाने पहचाने नाम ने जगह बनाई है। बता दें कि इस लिस्ट में भारत की 5 महिलाएं भी शामिल है। खास बात यह है कि फोर्ब्स की लिस्ट में 5 सबसे धनवान महिलाओं की दौलत कोरोना काल में भी बढ़ी है। महिलाएं इन तरीके से बचा सकती हैं टैक्स ये भी पढ़ें
मालूम हो कि हर साल फोर्ब्स अमीर लोगों की सूची जारी करता है। यह सूची कई श्रेणियों में बनती है, जैसे कि विश्व के सबसे अमीर। इसके अलावा कई देशों के भी अमीरों की सूची वह जारी करता है। भारत के लिए जारी की गई सबसे अमीर लोगों की सूची में महिलाएं भी शामिल हैं। बता दें कि पहले नबंर पर है जिंदल ग्रुप की फाउंडर सावित्री जिंदल है चलिए जानते है बाकी कौन सी है ये भारतीय महिलाएं।
इस सूची में सबसे अमीर भारतीय महिला के रूप में ओपी जिंदल ग्रुप की सावित्री जिंदल को स्थान मिला है, वह अमीर भारतीयों की सूची में 19वें स्थान पर हैं और महिलाओं में सबसे ऊपर हैं। सावित्री जिंदल ओपी जिंदल ग्रुप की प्रमुख हैं। 2019 की तुलना में उनकी संपत्ति 13.8 फीसदी बढ़कर इस साल 42415 करोड़ रुपये की हो गई है। सावित्री जिंदल जिंदल समूह का संचालन करती हैं। यह स्टील, पावर, सीमेंट और इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में काम करती है।
फोर्ब्स के अमीर भारतीय अमीरों की सूची में शामिल महिलाओं की सूची में पिछले एक साल में सबसे अधिक संपत्ति किरण मजूमदार शॉ की बढ़ी है। हालांकि नेटवर्थ के मामले में वह दूसरी भारतीय अमीर महिला हैं। उनकी संपत्ति पिछले साल की तुलना में 93.28 फीसदी बढ़कर 33639 करोड़ रुपये हो गई है। खास बात यह है कि उनके नेटवर्थ में सबसे अधिक बढ़ोतरी सिर्फ महिलाओं की श्रेणी में नहीं हैं बल्कि टॉप 100 अमीर भारतीयों के बीच है। भारत की पहली महिला उद्यमी हैं।
भारतीय अमीरों की सूची में शामिल टॉप 5 महिलाओं में शामिल सिर्फ विनोद राय गुप्ता हैं जिनकी संपत्ति में पिछले एक साल में गिरावट आई है। हालांकि वह अमीर भारतीयों की सूची में टॉप 50 में 40वें स्थान पर है और अमीर महिलाओं में तीसरे स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति पिछले साल के मुकाबले 3291 करोड़ रुपये घटकर 25961 करोड़ रुपये पहुंच गई है। विनोद राय गुप्ता हेवेल्स इंडिया की प्रमुख हैं।
फोर्ब्स की सूची के मुताबिक देश के सबसे अमीर महिलाओं में लीना तिवारी चौथे स्थान पर हैं। फोर्ब्स के मुताबिक उनकी संपत्ति 2019 में 14041 करोड़ रुपये से बढ़कर इस साल 21939 करोड़ रुपये पहुंच गई है। इस तरह उनकी संपत्ति में एक साल के भीतर करीब 56.25 फीसदी का उछाल आया है। लीना तिवारी यूएसवी इंडिया की प्रमुख हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग