नई द‍िल्‍ली: सस्‍ते में बढ़‍िया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे है तो ये खबर पढ़ें। बजट की च‍िंता बिलकुल न करें, क्‍योंकि कम बजट में ही आपके पसंद का फोन आ जाएगा। जी हां सस्‍ते में अच्छा और लेटेस्ट फीचर्स वाला स्‍मार्टफोन म‍िल रहा है। बाजार में कई ऐसे ऑप्शन्स मौजूद हैं, जिसमें आप काफी कम कीमत में अच्छा फोन खरीद सकते हैं। जल्‍द लॉन्च होगा दो स्क्रीन वाला Smartphone, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप ये भी पढ़ें

Advertisement

इन स्मार्टफोन्स में कम कीमत के साथ बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। स्मार्टफोन जो 5 हजार से कम कीमत में परफॉरमेंस, क्वालिटी और बेस्ट कैमरा सेटअप के साथ आता हो आज हम ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताने जा र‍हे है। तो चलि‍ए ऐसे ही 5 हजार रुपये से कम के कुछ स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं, जो बेस्ट-इन-सेगमेंट फीचर्स के साथ आते हैं।

Advertisement

नोक‍िया 1
  • सबसे पहले बात करेंगे नोक‍िया की, एंड्रॉइड स्मार्टफोन के आने से पहले भारतीय बाजार में नोक‍िया के मोबाइल फोन का एकतरफा राज था।
  • नोक‍िया ने करीब तीन साल पहले एक बार फिर से भारतीय बाजार में एंड्रॉइड स्मार्टफोन के साथ वापसी की।
  • बजट सेगमेंट में नोक‍िया 1 काफी लोकप्रिय स्मार्टफोन है।
  • इस फोन की कीमत 3,672 रुपये है।
  • यह फोन 1GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज के साथ है।
  • फोटोग्राफी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
  • इस फोन में 4.5 इंच का FWVGA IPS डिस्प्ले दिया है।
  • परफॉरमेंस के लिए इसमें MT6737M Quad Core 1.1 GHz प्रोसेसर दिया गया है, जबकि पावर के लिए यह फोन 2150mAh की रिमूवेबल बैटरी के साथ आता है।
  • लावा Z41
    • स्मार्टफोन सेगमेंट में लावा Z61 एक ऐसा स्मार्टफोन है जिसमे कई अच्छे फीचर्स देखने को मिलते हैं।
    • इस स्मार्टफोन में क्वॉड-कोर स्प्रेडट्रम प्रोसेसर दिया गया है।
    • 1 जीबी रैम और 16 जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आने वाले इस फोन में 5 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है।
    • डिस्प्ले 480x854 पिक्सल रेजॉलूशन और 16:9 के अस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है।
    • एंड्रॉयड पाई के गो एडिशन पर बेस्ड स्टार OS वर्जन 5.0 पर काम करने वाले इस स्मार्टफोन में 2500mAh की बैटरी दी गई है।
    • Meizu C9
      • 4,449 रुपये की कीमत में आने वाले इस फोन में 5.45 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
      • 2जीबी रैम वाले इस फोन में 3000mAh की बैटरी लगी है।
      • फोन के रियर में 13 मेगापिक्सल और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
      • Xiaomi Redmi Go
        • 5 हजार के बजट में Redmi गो एक अच्छा स्मार्टफोन है।
        • इसकी कीमत 4499 रुपये है जोकि की इसके 1जीबी रैम और 8जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की है।
        • फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया है।
        • परफॉरमेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि पावर के लिए इसमें 3000mAh की बैटरी लगी है।
        • Asus ZenFone Lite L1
          • बाजार में इस स्मार्टफोन की कीमत 4,999 रुपये है।
          • इसमें 5.45 इंच का डिस्प्ले एचडी प्लस रेजोल्यूशन के साथ मौजूद है।
          • इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और 2GB रैम और 16GB का इंटनरल स्टोरेज मौजूद है।
          • फोन के बैक में 13 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा दिया गया है।
          • इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह फोन एंड्रॉयड ओरियो के साथ ZenUI पर रन कर रहा है।
          • फोन में 3000mAh की बैटरी है। जानकारी दें कि यह एक डुअल सिम डिवाइस है।
          • उसमें एक माइक्रो-एसडी कार्ड स्लॉट है जिससे 256GB तक मेमोरी तक बढ़ाई जा सकती है।