नई दिल्ली: अगर आप बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। भारत में कम कीमत वाली और ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक्स को बेहद पसंद किया जाता है। आज हम आपको ऐसी ही मोटरसाइकिलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें भारतीय ग्राहकों की तरफ से सबसे ज्यादा खरीदा जा रहा है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बाइक मैन्युफैक्चर कंपनियों ने भी ऐसी बाइक्स बाजार में उतारी हैं।
बजाज की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल
हम बात कर रहे है ऑटोमोबाइल कंपनी बजाज की, इसकी बाइक्स काफी शानदार फीचर्स के साथ आती हैं और इनका माइलेज भी काफी अच्छा है। कीमत के लिहाज से भी ये बाइक काफी किफायती हैं। बजाज की चार सबसे सस्ती मोटरसाइकिलों के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें बजाज सीटी100, बजाज सीटी110, बजाज प्लेटिना 100 और बजाज प्लेटिना 110 एच-गियर शामिल हैं। इनकी कीमत भी अन्य की अपेक्षा कम होती है और बजट में फिट बैठती हैं।
सबसे पहले बात करेंगे बजाज सीटी100 की ये बाइक माइलेज के मामले में काफी बढ़िया हैं। बजाज सीटी100 में बीएस6 कम्पलायंट 102 सीसी का 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलिंडर, इलेक्ट्रॉनिक इंजेक्शन इंजन दिया गया है। इसमें लगा इंजन 7500 आरपीएम पर 7.9 PS की मैक्सिमम पावर और 5500 आरपीएम पर 8.34 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। सीटी100 का इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसके सभी गियर नीचे की तरफ लगते हैं। कीमत- बजाज सीटी100 के अलॉय व्हील KS की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 47,654 रुपये है।
बात करें बजाज सीटी110 की तो कंपनी की ये दूसरी कम्यूटर बाइक सीटी110 भी सीटी100 जैसी ही है, लेकिन कंपनी ने इसके इंजन में बदलाव किया है। बजाज सीटी110 में बीएस6 कम्पलायंट 115.45 सीसी का 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलिंडर, इलेक्ट्रॉनिक इंजेक्शन इंजन दिया गया है। इसमें लगा इंजन 7500 आरपीएम पर 7.9 PS की मैक्सिमम पावर और 5500 आरपीएम पर 8.34 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। सीटी100 का इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसके सभी गियर नीचे की तरफ लगते हैं। इसकी कीमत- बजाज सीटी110 ES ALLOY की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 54,138 रुपये है।
बजाज प्लैटिना अपने सेग्मेंट की सबसे ज्यादा मशहूर बाइक्स में से एक है। ये बाइक ड्रम और डिस्क दोनों विकल्प के साथ बाजार में उपलब्ध है। युवाओं में प्लैटिना के प्रति एक खास लगाव भी देखा गया है। बजाज प्लैटिना 100 में 102 सीसी, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर, DTS-i इंजन दिया गया है। इसका इंजन 7500 आरपीएम पर 7.9 PS की पावर और 5500 आरपीएम पर 8.3 Nm का टॉर्क पैदा करता है। प्लैटिना 110 H-Gear का इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है। वहीं अगर इसकी कीमत की बात करें तो बजाज प्लैटिना 100 के ES DRUM वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 59,859 रुपये है। वहीं, इसके 100 ES DISC वेरिएंट की कीमत 63,578 रुपये है। जबकि, इसके 100 KS वेरिएंट की कीमत 52,915 रुपये है।
बजाज प्लैटिना 110 H-Gear में 115 सीसी, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है। इसका इंजन 7000 आरपीएम पर 8.6 PS की पावर और 5000 आरपीएम पर 9.81 Nm का टॉर्क पैदा करता है। Platina 110 H-Gear का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है। अगर कीमत की बात करें तो बजाज प्लैटिना 110 H-Gear के डिस्क वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 64,301 रुपये है। बजाज ऑटो ने बीएस6 कम्प्लायंट प्लैटिना 110 H-Gear लॉन्च कर दी। बीएस6 बजाज प्लैटिना 110 H-Gear की कीमत 59,802 रुपये है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!